रविवार, सितंबर 27 2026 | 10:50:32 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 13 शहरों में विकसित होंगे ‘ग्रीन लंग्स’
Chief Minister approves, 'Green Lungs' will be developed in 13 cities

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 13 शहरों में विकसित होंगे ‘ग्रीन लंग्स’

19 करोड़ रुपए होंगे व्यय

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 13 शहरों में ग्रीन लंग्स विकसित करने के लिए 19 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उक्त राशि से इन शहरों के आसपास वन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। स्वीकृति के अनुसार, अलवर के मूंगस्का, चूरू के राजगढ़, चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़, राजसमंद के नाथद्वारा व गणेश टेकड़ी एवं उदयपुर के रिसाला में 2-2 करोड़ रुपए तथा बारां के खैरखेड़ी, बांसवाड़ा के श्यामपुरा, चित्तौड़गढ़ के किला ब्लॉक, दौसा के नीलकंठ महादेव, जयपुर के कानोता बांध, राजसमंद के बांदरिया मगरा एवं टोंक के कच्चा बांध क्षेत्र में 1-1 करोड़ रुपए की लागत से वन क्षेत्रों का विकास कर आमजन के लिए खोला जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से इन शहरों में आमजन को शुद्ध वातावरण एवं हरियाली मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *