शनिवार, नवंबर 14 2026 | 09:21:24 PM
Breaking News
Home / रीजनल / स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Swachh Survekshan Gramin-2023 State level workshop organized

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जयपुर। चौपाल ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर स्थित निदेशालय, स्वच्छ भारत मिशन, (ग्रा.) के तत्वावधान में मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के सफ़ल क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में IPSOS रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड से आये प्रशिक्षक सतीश झा व उनकी टीम द्वारा ज़िलों से सम्मिलित प्रतिभागियों (परियोजना समन्वयक, ठोस एवं तरल कचरा विशेषज्ञ) का सर्वे प्रोटोकॉल, रैंकिंग पैरामीटर एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के संबंध में विस्तार से आमुखीकरण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के निदेशक अजय सिंह राठौड़, संयुक्त निदेशक अमित कुमार शर्मा, बलवीर सिंह (Aen), पवन (राज्य समन्वयक), डॉ. प्रिया गोयल (टीम लीडर पीएमयू) व समस्त निदेशालय स्टाफ़ की उपस्थिति रही।

Check Also

Nita Ambani performed the groundbreaking ceremony of 'Nita Mukesh Ambani Anant Ashray', which will provide homes to over 5,000 needy people.

नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा परिसर, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *