मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 06:44:14 AM
Breaking News
Home / रीजनल / आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव
Ensure necessary arrangements with mutual coordination - Chief Secretary

आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव उषा शर्मा (Chief Secretary Usha Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की 8 जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के संबंध में तैयारियों की मंगलवार को शासन सचिवालय के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने बीकानेर संभागीय आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा भास्कर सावंत, प्रमुख शासन सचिव सानिवि वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश ठकराल, प्रबन्ध निदेशक, आरटीडीसी विजय पाल सिंह, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पुरुषोत्तम शर्मा तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *