सोमवार, सितंबर 28 2026 | 12:00:00 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी के 2 नवीन पदों का होगा सृजन
Gehlot approved: 16 hostels will be constructed for Scheduled Caste students.

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी के 2 नवीन पदों का होगा सृजन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी के 2 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इन पदों का सृजन विधि वादकरण के आपराधिक प्रकोष्ठ एवं विधि विभाग (प्रकोष्ठ-4), सचिवालय स्ट्रैन्थ में किया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के प्रशासनिक एवं विधिक मामलों में कानून संबंधी उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी के पदों को निर्धारित करने का मापदण्ड राज्य एवं अधीनस्थ सेवा के कुल पद संख्या 709 का 3 प्रतिशत अर्थात 21 हैै। पूर्व में 19 पद स्वीकृत हैं। ऎसे में अब वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी का कैडर स्ट्रैन्थ पूरा हो जाएगा।
—

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *