गुरुवार, नवंबर 12 2026 | 04:58:04 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : 5 जिलों में सड़क विकास कार्याें के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत
Public Works Department is doing quick implementation of budget announcements
Road rollers building the new asphalt road

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : 5 जिलों में सड़क विकास कार्याें के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत

7 विधानसभा क्षेत्रों में 253 किमी लम्बाई की सड़कों का होगा विकास

जयपुर। प्रदेश के 5 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य सड़क, नॉन पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकास कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसमें 7 विधानसभा क्षेत्रों में 253 किलोमीटर लम्बाई के 120 विभिन्न कार्यों के लिए राशि स्वीकृति की गई है। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा में 17 एवं चौहटन में 27 कार्य, दौसा की बांदीकुई में 30 कार्य, झालावाड़ की झालरापाटन में 11 कार्य, करौली की सपोटरा में 11 कार्य, पाली जिले की सोजत में 11 एवं सुमेरपुर विधानसभा में 13 विकास कार्य होंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से नवीन सड़कों का निर्माण होगा, जिससे प्रदेश में सड़क तंत्र मजबूत होगा। आमजन को आवागमन में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *