रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:24:51 AM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रदेश के 8 राजकीय आईटीआई में 24 नवीन पदों का सृजन
Chief Minister approved: New hospitals will be opened in different areas of the state, various hospitals will be upgraded

प्रदेश के 8 राजकीय आईटीआई में 24 नवीन पदों का सृजन

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 8 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 24 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें, दौसा के महवा, जोधपुर के तिवरी, नागौर के मौलासर, धौलपुर के सरमथुरा, राजसमंद के देवगढ़, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, झालावाड़ के मनोहरथाना एवं जालोर के आहोर आईटीआई में 3-3 नवीन पदों का सृजन होगा। नव सृजित होने वाले 24 पदों में अधीक्षक-1 के एक-एक पद एवं व्यवसाय अनुदेशक-1 के 2-2 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *