शनिवार, जून 27 2026 | 02:50:57 PM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रदेश के 28 जिलों में खुलेंगे विवेकानन्द यूथ हॉस्टल
Foundation stone laid for connecting 1514 revenue villages with roads at a cost of Rs 2422 crore

प्रदेश के 28 जिलों में खुलेंगे विवेकानन्द यूथ हॉस्टल

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, भवन निर्माण के लिए 78.18 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर। प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब जिला मुख्यालयों में आवास की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 28 जिलों में विवेकानंद यूथ हॉस्टल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हॉस्टल निर्माण के लिए 78.18 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
विवेकानंद यूथ हॉस्टल के निर्माण पूर्ण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 84 लाख रुपए का प्रावधान भी किया गया है। इन हॉस्टल में 50-50 आवासीय क्षमता होगी। गौरतलब है कि जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर एवं कोटा में भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा युवा आवास पूर्व से ही संचालित हैं। अतः शेष 28 जिलों में हॉस्टल शुरू होने से सभी जिलों के युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

समदड़ी: पानी की मोटर का तार लगाते समय महिला को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

समदड़ी. बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कस्बे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *