गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 05:50:12 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो का उद्घाटन
Chief Minister gave approval – 2600 posts will be filled on contract under Mahatma Gandhi NREGA scheme

मुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो का उद्घाटन

58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया,130 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत

जयपुर, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना करेंगे।

 

उद्घाटन समारोह की शुरुआत प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण के साथ की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों का सम्मान एवं ग्रामीणों द्वारा कबड्डी प्रदर्शन मैच भी खेला जायेगा।

 

खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि 5 अगस्त से 18 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो में 7-7 खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं। ग्रामीण ओलिंपिक में कबड्डी(बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) और रस्साकशी (बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी। शहरी ओलिंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.), फुटबॉल (बालक/वर्ग), बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी।

ठकराल ने बताया कि इन खेलो में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमे ग्रामीण खेलो में 46 लाख 12 हज़ार 365 एवं शहरी खेलो में 12 लाख 38 हज़ार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल आरंभ होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गाँधी ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक खेलो का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए 130 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *