गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 05:50:35 PM
Breaking News
Home / रीजनल / राज्य केश कला बोर्ड की बैठक आयोजित

राज्य केश कला बोर्ड की बैठक आयोजित

जयपुर, 4 अगस्त। राज्य केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां कार्यालय सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि “विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना” में केश कामगारों को लाभान्वित किये जाने के लिए ऑनलाईन पोर्टल विकसित किया जा रहा है। शीघ्र ही पोर्टल चालू कर ऑनलाईन आवेदन पत्र लिये जाने प्रांरभ कर दिये जायेंगे।

उन्होंने ने बताया कि अनुजा निगम द्वारा 50 हजार से लेकर 5 लाख तक रोजगार सृजन के लिए ऋण उपलब्ध करवाने के लिये 01अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन लिये जाने प्रांरभ कर दिये गये है। सेन समाज के व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में इस ऋण योजना में आवेदन किये जाने हेतु जागरूकता लाये जाने, नारायणी माता धाम, राजगढ़, अलवर के जीर्णोद्वार कार्य एवं पुष्कर पेनोरमा के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।

बताया कि श्रमिक कार्ड बनाये जाने के लिए निर्माण श्रमिक के साथ-साथ केश कलाकारों को भी श्रमिक मानते हुए श्रमिक कार्ड बनाने और उद्योग विभाग से केश कला कामगारों के आर्टिजन कार्ड जारी किये जाने के संबंध में चर्चा कर प्रस्ताव लिया गया।

बैठक में सदस्य आनन्द प्रकाश पंवार, अशोक सैन, माणक सैन तथा विभागीय अधिकारीगणों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अति0 निदेशक रीना शर्मा, राज. राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड़ के महाप्रबंधक, शीशराम चावला एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *