बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:39:36 AM
Breaking News
Home / रीजनल / गहलोत ने दी मंजूरी-राजस्थान पुलिस अकादमी में खुलेगा साइबर अपराध जांच केन्द्र 
Foundation stone laid for connecting 1514 revenue villages with roads at a cost of Rs 2422 crore

गहलोत ने दी मंजूरी-राजस्थान पुलिस अकादमी में खुलेगा साइबर अपराध जांच केन्द्र 

 अकादमी में 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रेक का भी होगा निर्माण

जयपुर। प्रदेशवासियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने तथा साइबर अपराधों की जांच के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर अपराध जांच केन्द्र ( Cyber Crime Investigation Centre) की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र के लिए 11.73 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

यह केन्द्र कानून प्रवर्तन एजेन्सियों, साइबर सुरक्षा पेशेवरों, कानूनी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और उद्योग प्रतिनिधियों जैसे विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की राय लेगा। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान में दक्ष बनाएगा।

इसके अतिरिक्त अकादमी में स्थित स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का भी निर्माण होगा। यह 400 मीटर लम्बाई और 8 लेन का होगा। इसके निर्माण में 7.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *