मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 06:31:23 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / मुख्यमंत्री ने किया नो बैग डे की तीन निर्देशिकाओं का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया नो बैग डे की तीन निर्देशिकाओं का विमोचन

‘सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान’ के लोगो का भी किया अनावरण

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर नो बैग डे की तीन निर्देशिकाओं का विमोचन किया। इसमें कक्षा 1 से 5 के लिए ‘अंकुर-प्रवेश’, कक्षा 6 से 8 के लिए ‘दिशा’ तथा कक्षा 9 से 12 के लिए ‘क्षितिज-उन्नति’ निर्देशिका शामिल हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ‘सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान’ अभियान के लोगो का भी अनावरण किया।

गहलोत ने कहा कि नो बैग डे राज्य सरकार द्वारा संचालित एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके समग्र विकास की ओर अग्रसर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार नो बैग डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसा करने वाला राजस्थान देश में एक अग्रणी राज्य है। इसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, तम्बाकू के विरूद्ध जानकारी, गुड टच बैड टच संबंधी जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

‘सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान’ एक अभिनव पहल-

शासन सचिव स्कूल शिक्षा नवीन जैन ने बताया कि सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान एक अभिनव पहल है। इसके तहत प्रदेश के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच के संबंध में जागरूक करने तथा ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। आगामी शनिवार (दिनांक 26 अगस्त, 2023) को प्रदेशभर के 65 हजार से अधिक राजकीय विद्यालयों में 65 लाख से अधिक विद्यार्थियों को एक साथ इस अभियान के तहत ‘गुड टच बैड टच’ की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

Tuberculosis (TB): Early detection and complete treatment are more important today than ever before

ट्यूबरकुलोसिस (टीबी): समय पर पहचान और पूरा इलाज आज पहले से कहीं अधिक ज़रूरी

जयपुर. राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिसंबर 2025 में चलाए गए विशेष ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) स्क्रीनिंग अभियान ने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *