गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 10:36:55 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश अपना रहा जागरूकता के नए आयाम
an Samman Video Contest- Jan Samman reaching to the masses through the videos of common welfare schemes of the state

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश अपना रहा जागरूकता के नए आयाम

सोशल मीडिया से तेजी से फैल रही योजनाओं की जानकारी – मनभर, सुनील और अन्नपूर्णा ने जीती पुरस्कार राशि

जयपुर। 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेश के आमजन लगातार राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। साथ ही अधिक से अधिक प्रदेश वासी जागरूक हो रहे है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

बुधवार को जारी हुए रविवार, 20 अगस्त के परिणाम में बारां के मनभर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर रावतसर, हनुमानगढ़ के सुनील रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार नागौर की अन्नपूर्णा ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम

https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता मनभर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://fb.watch/mxc0PdBJlx/?mibextid=NnVzG8

द्वितीय पुरस्कार विजेता सुनील का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/SwrBu-RmN0o

तृतीय पुरस्कार विजेता अन्नपूर्णा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://fb.watch/mx8_lbuVeE/?mibextid=cr9u03

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *