सोमवार, सितंबर 28 2026 | 02:34:59 AM
Breaking News
Home / रीजनल / पर्यटन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ देखी चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग

पर्यटन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ देखी चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग

जयपुर। पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने बुधवार को पर्यटन भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चांद पर चंद्रयान 3 मिशन की सफल लैंडिंग को देखा। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी पूरा पर्यटन विभाग बना। इस घटना के लाइव प्रसारण के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल में तीन एल ई डी की व्यवस्था की गई थी। यह क्षण भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *