बुधवार, नवंबर 11 2026 | 09:52:47 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी के लिए 4.10 करोड़ रुपये स्वीकृत
Chief Minister approved – Rs 4.10 crore sanctioned for Genealogy Conservation and Promotion Academy

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी के लिए 4.10 करोड़ रुपये स्वीकृत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी, जयपुर को विभिन्न गतिविधियां संपादित करने के लिए 4.10 करोड़ रुपये की राशि व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से अकादमी की गतिविधियों का सुचारू संचालन हो सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार यह राशि भूमि आवंटन के बाद भवन निर्माण, वंशावली लेखकों को वंशावली लेखन की बहियां, बैग व कैलीग्राफी पेन उपलब्ध कराने, वंशावली बहियों के संधारण एवं डिजिटलाइजेशन, अकादमी की वेबसाइट निर्माण, डेटा अपडेशन, वंशावली लेखकों के पहचान पत्र बनाने, वंश लेखकों को पुरस्कार प्रदान करने, प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों को भुगतान तथा प्रचार-प्रसार आदि कार्यों पर व्यय की जाएगी।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *