रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:01:10 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- रीको में संविदा के आधार पर 10 पदों का सृजन
Gehlot approved: Urdu literature will be taught in 13 schools of Deeg.

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- रीको में संविदा के आधार पर 10 पदों का सृजन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एण्ड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) में संविदा के आधार पर 10 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। यह पद रीको के स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट सेल के अधीन संचालित राजस्थान पेट्रोजोन, फिनटेक पार्क एवं फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स के लिए होंगे तथा राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत भरे जाएंगे। इन पदों में विषय विशेषज्ञ मार्केटिंग के 3, ऑफिस क्लर्क एवं कार्य सहायक के 2-2 तथा विषय विशेषज्ञ पेट्रोकेमिकल एवं केमिकल, स्टेनोग्राफर एवं ड्राइवर के 1-1 पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से रीको में कामकाज के संचालन को और गति मिलेगी।

Check Also

फोर्टिस हेल्थकेयर में लगेगा भारत का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम, प्रिसीजन कैंसर केयर को उन्नत बनाने में मिलेगी मदद

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम में लगाया जाएगा लियो कैंसर केयर की Marie®अपराइट पॉज़ीशनिंग टेक्नोलॉजी से सुसज्जित MEVION S250-FIT™ प्रोटोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *