बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:30:08 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- पटवारी के अंशकालिक सहायक की कार्यावधि व पारिश्रमिक में वृद्धि
Chief Minister gave approval – 2600 posts will be filled on contract under Mahatma Gandhi NREGA scheme

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- पटवारी के अंशकालिक सहायक की कार्यावधि व पारिश्रमिक में वृद्धि

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व पटवारी द्वारा खरीफ एवं रबी की फसल की गिरदावरी एवं अन्य कार्यों में सहायता करने जाने वाले अंशकालिक सहायक (ग्राम प्रतिहारी) के नियोजन की अवधि को 4 माह से बढ़ाकर 6 माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त इन अंशकालिक सहायक को दिये जाने वाले पारिश्रमिक को भी 2 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रूपए प्रतिमाह किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस मंजूरी से ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी को अपने कार्य संपादन में मदद मिलेगी और ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य सुगमता से होंगे।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *