गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 02:20:38 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में खुलेगा यूनानी महाविद्यालय
Chief Minister approved: New hospitals will be opened in different areas of the state, various hospitals will be upgraded

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में खुलेगा यूनानी महाविद्यालय

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में यूनानी महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही, उन्होंने महाविद्यालय के संचालन के लिए नवीन पद सृजित किये जाने की भी मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार महाविद्यालय के संचालन के लिए 8 शैक्षणिक पदों का सृजन होगा। इसमें सह आचार्य के 4 तथा सहायक आचार्य के 3 पद स्थायी तौर पर भरे जाएंगे व सहायक आचार्य का 1 पद पार्ट टाइम आधार पर भरा जाएगा। इसी प्रकार, 24 अशैक्षणिक व हॉस्पिटल स्टाफ पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बागवान, वार्ड ब्वॉय, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं चपरासी आदि के 18 पद आउटसॉर्स एजेन्सी के माध्यम से तथा मेडिकल स्पेशलिस्ट, सर्जिकल स्पेशलिस्ट, पैथोलॉजिस्ट आदि विशेषज्ञों के 12 पद पार्ट टाइम आधार पर भरे जाने की भी स्वीकृति दी गई है।

गहलोत ने नवीन यूनानी महाविद्यालय के निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये तक की राशि से कार्य करवाये जाने की भी स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में यूनानी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *