मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 07:32:00 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : स्पोर्ट्स स्कूल्स के छात्र खिलाड़ियों को गणवेश के लिए अब प्रतिवर्ष मिलेंगे 8150 रुपये
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी — अस्थाई जूनियर रेजिडेंट के पदों में 6 माह की अभिवृद्धि

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : स्पोर्ट्स स्कूल्स के छात्र खिलाड़ियों को गणवेश के लिए अब प्रतिवर्ष मिलेंगे 8150 रुपये

गणवेश की राशि में 8 गुना से अधिक की हुई बढ़ोतरी

जयपुर। राज्य में खेलों के प्रति वातावरण तैयार करने और खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर अहम निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसी क्रम में सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर सहित राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय छात्र खिलाड़ियों को गणवेश के लिए प्रतिवर्ष 1000 रुपये के स्थान पर अब 8150 रुपये दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में विगत 40 वर्षों से गणवेश की दर 1000 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित है, जिसे अब परिवर्तित किया गया है। उक्त स्कूल के साथ ही राज्य के अन्य स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययनरत आवासीय खिलाड़ियों को भी गणवेश के लिए बढ़ी हुई राशि दिए जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से स्पोर्ट्स आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को अपनी तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *