बुधवार, मई 13 2026 | 08:23:38 AM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री
Chief Minister met the victim woman in Pratapgarh case

प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री

अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा, पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचकर वहां हुए दुर्व्यवहार के मामले में पीड़ित महिला एवं उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं तथा इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। ऐसी दुखद तथा अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

इस दौरान श्री गहलोत ने पीड़ित महिला को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रतापगढ़ घटना में पीहर और ससुराल के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान मेें आते ही एडीजी क्राइम को मौके पर जाकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *