मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 07:31:55 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश के आमजन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो के माध्यम से जन—जन तक पहुंच रहा जन सम्मान
an Samman Video Contest- Jan Samman reaching to the masses through the videos of common welfare schemes of the state

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश के आमजन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो के माध्यम से जन—जन तक पहुंच रहा जन सम्मान

पारा, हरसन और शैतान सिंह ने जीती पुरस्कार राशि

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासी लगातार अपनी राज्य की नई जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहे हैं। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को जारी हुए सोमवार, 28 अगस्त के परिणाम में दांता रामगढ़, सीकर की पारा देवी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर सिरोही की हरसन रही। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार जहाजपुर, भीलवाड़ा की शैतान सिंह मीणा ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। और साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला| राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है। प्रथम पुरस्कार विजेता पारा देवी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.instagram.com/reel/CwfoBeXt4_Z/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
द्वितीय पुरस्कार विजेता हरसन का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://twitter.com/HdDewasi2004/status/1695994753467466195?t=zGy90D6bQdk0Cj5QRd1Skg&s=19

तृतीय पुरस्कार विजेता शैतान सिंह का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/XvHWZ-FhG0A

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *