रविवार, सितंबर 13 2026 | 10:34:49 PM
Breaking News
Home / रीजनल / जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- संपूर्ण प्रदेश में वीडियो कांटेस्ट की लहर, योजनाओं की जानकारी पहुंच रही घर-घर
an Samman Video Contest- Jan Samman reaching to the masses through the videos of common welfare schemes of the state

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- संपूर्ण प्रदेश में वीडियो कांटेस्ट की लहर, योजनाओं की जानकारी पहुंच रही घर-घर

शोभा, नर्मदा और शैतान सिंह ने जीती पुरस्कार राशि

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासी लगातार अपनी राज्य की नई जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

बुधवार को जारी हुए शनिवार, 02 सितंबर के परिणाम में बीकानेर की शोभा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर बड़ी सादड़ी, चितौड़गढ़ की नर्मदा देवी रही। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की

इसी प्रकार भीलवाड़ा के शैतान सिंह ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता शोभा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/PQ02ndDzxkg?si=e6wMzHruAHPAIkfP

द्वितीय पुरस्कार विजेता नर्मदा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/Xh7RQ4tgUSU?feature=shared

तृतीय पुरस्कार विजेता शैतान सिंह का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.instagram.com/tv/CwsoJ4dg1wM/?igshid=MmU2YjMzNjRlOQ==

Check Also

Zomato launched this new service, will not take any commission from the restaurant

कमीशन का खेल पड़ा भारी, मिठाई दुकानों ने छोड़ा जोमैटो

जयपुर के हलवाइयों का जोमैटो को झटका Jaipur. जोमैटो की बढती कमीशनबाजी से परेशान श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *