बुधवार, अगस्त 12 2026 | 06:36:29 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ब्यूटी के सबसे बड़े फेस्टिवल – नायकालैंड के लिए टिकट अब लाइव

ब्यूटी के सबसे बड़े फेस्टिवल – नायकालैंड के लिए टिकट अब लाइव

भारत।: हम बेहद एक्साइटेड है क्योंकि ब्यूटी के सबसे बड़े फेस्टिवल – नायकालैंड के लिए टिकट अब लाइव हैं! नायका और बुकमायशो 4 और 5 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दुनिया के सबसे अधिक डिमांड वाले ब्यूटी ब्रांड, ऑईकोनिक मेकअप ऑर्टिस्ट और मास्टरक्लास और इलेक्ट्रिफाइंड म्यूजिक एक्सपीरियंस को एक साथ एक ही स्थान पर ला रहे हैं!

मेवरिक मेकअप मैस्ट्रो मारियो डेडिवानोविक 2-दिवसीय फेस्टिवल के पहले इंडियन एडिशन की लोकप्रिय मास्टरक्लास को सुर्खियों में लाएंगे: अपने इंस्टाग्राम मॉनीकर मेकअपबायमारियो के नाम से जाने जाने वाले, मारियो डेडिवानोविक लंबे समय तक किम कार्दशियन और अन्य लोकप्रिय नामों के लिए मेकअप आर्टिस्ट रहे हैं। मारियो डेडिवानोविक की मेकअप मास्टर क्लास अब नायकालैंड में होगी, जिससे मेकअप लवर्स को उन्हें काम करते हुए देखने का मौका मिलेगा। नायकालैंड की ब्यूटी प्रोग्रामिंग भारत और दुनिया भर में कुछ सबसे डिमांड वाले एक्सपर्ट्स के साथ एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस और वर्कशॉप से भरी हुई है, जिसमें सोनम कपूर आहूजा और रानी मुखर्जी जैसी बॉलीवुड हस्तियों की पसंदीदा और सिंपली नैम की फाउंडर नम्रता सोनी और डेनियल बाउर एकेडमी के को-फाउंडर और लैक्मे के पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट, अनुष्का शर्मा और अनन्या पांडे के लुक के लिए मशहूर डैनियल बाउर शामिल है। इसके साथ ही मेकअप स्पेशलिस्ट तन्वी चेंबूरकर, जो खुशी कपूर और रश्मिका मंदाना पर अपनी आर्टिस्ट्री के लिए जानी जाती हैं, चार्लोट टिलबरी के साथ सबसे हॉट ब्राइडल ट्रेंड्स का प्रदर्शन करेंगी। दीपिका पादुकोण जैसी भारत की प्रमुख हस्तियों के बीच रेड कार्पेट की पसंदीदा संध्या शेखर, नायका कॉस्मेटिक्स के अपने पसंदीदा के साथ लग्जीरियस ग्लैम का प्रदर्शन करने जा रही हैं। एक और पॉवरफुल मास्टरक्लास की मेजबानी एम.ए.सी. के मेकअप आर्टिस्ट्री के डायरेक्टर, बाल्टासर गोंजालेज पिनेल द्वारा की जाएगी, जो दो दशकों से अधिक समय से ग्लोबल लेवल पर फैशन और एडिटोरियल लैंडस्केप का एक प्रभावशाली हिस्सा रहे हैं।

प्रसिद्ध मेकअप ब्रांड अर्बन डेके नायकालैंड में भारत में एंट्री करेगा। यूके के सनसनीखेज पॉप आइकन एचआरवीवाई और भारत के सबसे पसंदीदा हाउस म्यूजिक आइकन ऋत्विज सहित ग्लोबल और इंडियन चार्ट-टॉपिंग म्यूजिशियन दोनों दिनों के उत्सव में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

नायकालैंड 80 से अधिक बेस्ट इंटरनेशनल और घरेलू ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को होस्ट करेगा, जो मेकअप, स्टाइलिंग, बॉडी केयर और हेल्थ और वेलनेस से संबंधित प्रोडक्ट्स और लुक्स के विस्तृत सिलेक्शन को शोकेस करेगा।

नायका और बुकमायशो लाइव द्वारा को-प्रड्यूस्ड, बुकमायशो का लाइव एंटरटेनमेंट एक्सपैरिमेंटल डिविजन (प्रमोटर भी)। फेस्टिवल के प्रत्येक दिन के लिए टिकट 850/-रुपए से शुरू होते हैं।

फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी और टिकट प्राप्त करने के लिए, BookMyShow पर लॉग ऑन करें।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *