बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:10:28 PM
Breaking News
Home / रीजनल / सीजेए सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, कलमकारों को जोड़ेगा संगठन

सीजेए सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, कलमकारों को जोड़ेगा संगठन

राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को संगठन लोगो देकर किया शुभारंभ, जिलाध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता को सौंपा संगठन का लोगो, जनपद में जिला उपाध्यक्ष बने सदस्यता अभियान प्रभारी, साथ ही सह प्रभारी भी हुए नामित

फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) की सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, संगठन में कलमकारों को जोड़ने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है। बताते चलें कि पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) का सदस्यता अभियान जोरों से शुरू हो गया। शुक्रवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी को उनके जनसंपर्क कार्यालय पर संगठन का लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने फतेहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह को संगठन का लोगो दिया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने जिला इकाई के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को लोगो सौंपकर सदस्यता अभियान को गति दी।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद को सदस्यता अभियान का प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा को फतेहपुर सदर तहसील का प्रभारी एवं अन्य तहसील अध्यक्षों को उनके तहसील का सदस्यता प्रभु बनाया गया है। इसके अलावा जिला सचिव धीर सिंह यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार को सदस्यता अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।

 

पूर्व में हुई ऑनलाइन बैठक के बाद सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया है। जिसके क्रम में अभियान को हर जनपद में चलाने की बात हुई है जिसके क्रम में शुक्रवार को फतेहपुर जनपद से सदस्यता अभियान को हरि झंडी मिली है। इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी के निर्देशन पर हर कलमकार को जोड़ने का प्रयास है ताकि संगठन में प्रबुद्ध वर्ग का पूर्णतया समावेश हो और पत्रकारों व कलमकारों के साथ आमजनता को लाभ मिल सकेगा। वहीं प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा और बेजुबानों की आवाज बनकर लोगों को न्याय दिलाने व अन्य मुद्दे पर काम किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने संगठन को जनपद के कोने – कोने तक पहुंचाने की बात कही है वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने हर कलमकार को संगठन से जुड़ने की अपील की है।

 

इस दौरान खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या, तहसील महासचिव ओमनारायण विश्वकर्मा, तहसील उपाध्यक्ष महेश चौधरी, तहसील सचिव नाजिया शेख, तहसील कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रेहान, ब्लॉक ऐरायां अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह यादव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे हैं।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *