गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:32 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / Gen AI से बदलेगा बिज़नेस इंटेलिजेंस का भविष्य: नई रिपोर्ट में खुलासा, कैसे मिलेगा सीधा ROI
Gen AI से बदलेगा बिज़नेस इंटेलिजेंस का भविष्य: नई रिपोर्ट में खुलासा, कैसे मिलेगा सीधा ROI

Gen AI से बदलेगा बिज़नेस इंटेलिजेंस का भविष्य: नई रिपोर्ट में खुलासा, कैसे मिलेगा सीधा ROI

मुंबई. ROI-आधारित बिज़नेस कंसल्टिंग कंपनी Practus और एडवांस AI ट्रांसफॉर्मेशन फर्म Pathsetter AI ने संयुक्त रूप से एक नई व्हाइटपेपर जारी की है जिसका नाम है: “The Future of Enterprise Intelligence: Integrating GenAI for Competitive Advantage”

 

 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आज के दौर में जहां डेटा की मात्रा तेज़ी से बढ़ रही है और निर्णय लेने की गति छोटी हो गई है, पारंपरिक Business Intelligence (BI) मॉडल अब अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। इसके विपरीत, Generative AI (Gen AI) आधारित Enterprise Intelligence (EI) सिस्टम अब कंपनियों को रीयल-टाइम, प्रेडिक्टिव और KPI-फोक्स्ड निर्णय लेने में मदद कर रहे हैं।

 

 

Practus के फाउंडर और CEO दीपक नारायणन ने कहा: “Enterprise Intelligence का मतलब है – तेज, स्मार्ट और असरदार निर्णय। Gen AI अब सिर्फ रिपोर्ट ऑटोमेट करने का टूल नहीं, बल्कि निर्णयों को बेहतर बनाने का स्ट्रैटेजिक इंजन बन गया है।”

रिपोर्ट की मुख्य झलकियाँ:

✅ 67% तक मैन्युअल कस्टमर सपोर्ट इंटरवेंशन में कमी
✅ कंटेंट प्रोडक्शन में 30% तक तेज़ी
✅ ग्राहक संतुष्टि स्कोर में 15-25% तक सुधार
✅ AI-बेस्ड मॉडल्स से 90% से ज़्यादा फोरकास्ट एक्युरेसी

 

रिपोर्ट में एक नई अवधारणा “Outcomes as a Service (OaaS)” को भी पेश किया गया है, जहां Gen AI समाधानों को कॉस्ट सेविंग्स, मार्जिन सुधार और इनसाइट प्राप्ति की गति जैसे मापनीय KPI से जोड़ा गया है। यह रिपोर्ट उन कंपनियों के लिए एक एक्शन प्लान है जो अब पायलट से परफॉर्मेंस की ओर बढ़ना चाहती हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *