गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 08:09:02 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जोधपुर रेफर

बालोतरा में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जोधपुर रेफर

बालोतरा : शहर के छतरियों मोर्चा क्षेत्र में घूमर हैंडलूम के आगे एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को संभालते हुए अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति को तत्काल जिला राजकीय नाहटा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा थाना पुलिस व जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Check Also

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला, 9 क्लिनिक सेंटर्स के पंजीकरण निलंबित

लिंग चयन तथा लिंग आधारित एआरटी गतिविधियों के उल्लघंन पर कार्रवाई, नीलकंठ फर्टिलिटी एंड वूमेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *