शुक्रवार, मार्च 27 2026 | 09:18:40 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विधानसभा अध्यक्ष ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट

विधानसभा अध्यक्ष ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को केंद्रीय कानून एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राजस्थान के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विधायी कार्यप्रणाली में नवाचार के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में चल रहे नवाचारों, डिजिटलीकरण तथा युवा पीढ़ी को लोकतंत्र से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी भी दी।

 

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में विधायिका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य व केंद्र के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाए जाने पर बल दिया। शिष्टाचार मुलाकात सौहार्द, संवाद और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में हुई।

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित

बालोतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *