गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:05:59 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / IndiGo Flight Crisis: कर्नाटक में अनोखा नज़ारा — दूल्हा-दुल्हन बिना ही हुआ रिसेप्शन!

IndiGo Flight Crisis: कर्नाटक में अनोखा नज़ारा — दूल्हा-दुल्हन बिना ही हुआ रिसेप्शन!

New Delhi. कर्नाटक के हुब्बाली में एक ऐसा रिसेप्शन देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। स्टेज पूरी तरह सजा हुआ था, 600 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे, लेकिन दूल्हा-दुल्हन खुद वहां मौजूद नहीं थे। मेहमानों को रिसेप्शन में कपल से मिलने के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर ही उनके दर्शन हुए।
दरअसल, देशभर में IndiGo की फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण दूल्हा-दुल्हन समय पर हुब्बाली पहुंच ही नहीं पाए। ऐसे में दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए मेहमानों की शुभकामनाएं स्वीकार कीं। यह अनोखा नजारा सभी के लिए चौंकाने वाला तो था ही, साथ ही भावुक भी कर देने वाला था।
परिवार ने मुश्किल हालात में भी हालात को संभालते हुए रिसेप्शन को सफल बनाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे रिसेप्शन पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आपको कैसा लगा ये अनोखा रिसेप्शन?

❤️ – कपल पॉजिटिव रहा
😢 – दूल्हा-दुल्हन को बुरा लगा होगा
✈️ – IndiGo की गलती
👏 – परिवार ने सिचुएशन संभाली
🤳 – वीडियो कॉल वाला आइडिया बढ़िया था

Check Also

World Television Premiere of 'Ginny Weds Sunny 2' on &pictures on 16th October

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर को 

मुंबई. जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *