शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 12:47:46 PM
Breaking News
Home / बाजार / 13 लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स चुराने के लिए खरीद डाले चार लाख के बिस्किट

13 लाख रुपये के ड्राई फ्रूट्स चुराने के लिए खरीद डाले चार लाख के बिस्किट


सूरत. गुजरात के सूरत में पान की दूकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने लगभग 12.50 लाख रुपये की कीमत के ड्राई फ्रूट्स चुराने के लिए लगभग चार लाख रुपये के बिस्किट खरीद डाले। सूरत के उमरा थाने की पुलिस ने आरोपी हितेंद्र शुक्ला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हितेंद्र पर आरोप है कि उसने वेसू के रिलायंस मॉल से ड्राई फ्रूट्स चुराए। मॉल में काम करने वाले अमितेश तिवारी ने पुलिस में हितेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मॉल के अधिकारियों को जब हितेंद्र पर शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकाले।तब वह बिस्किट के कार्टन्स में से बिस्किट निकालकर ड्राई फ्रूट्स भरते पाए गए। बिस्किट की जगह पर ड्राई फ्रूट्स भरने के बाद हितेंद्र उसे ठीक वैसे ही पैक कर रहे थे जैसे वह पहले  पैक था।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *