मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 09:34:00 PM
Breaking News
Home / बाजार / चीन ने 2014 से अबतक 13000 आतंकियो को गिरफ्तार किया

चीन ने 2014 से अबतक 13000 आतंकियो को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली. चीन का सुदूर उत्तर-पश्चिमी इलाके में बाहरियों का जाना प्रतिबंधित है। इसलिए वहां की जमीनी हकीकत का अंदाज लगाना मुश्किल है। हालांकि विदेशों में रह रहे वहां के पूर्व निवासी और ऐक्टिविस्टों का कहना है कि वहां सिर्फ मुस्लिम पहचान को जाहिर करना ही दंडनीय है। उइगर और दूसरे मुस्लिम समूहों के करीब 10 लाख लोगों को नजरबंद किए जाने को लेकर चीन को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। चीन ने इन नजरबंदी कैंपों को वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर बताया है जहां लोग स्वेच्छा से ट्रेनिंग लेने जाते हैं। लेकिन चीन की पोल वहीं के लोग खोल रहे हैं। पहले नजरबंद किए जा चुके लोग बताते हैं कि उन्हें बहुत ही बुरे हालात में रखा जाता था। उन्हें इस्लाम त्यागने के और चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रति निष्ठा का शपथ लेन के लिए मजबूर किया जाता है। शिनजियांग में चीन ने बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों को तैनात कर रखा है। उइगर ऐक्टिविस्टों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि की कोशिशों को चीन ब्लॉक करता आया है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *