गुरुवार, फ़रवरी 05 2026 | 01:47:50 PM
Breaking News
Home / रीजनल / 5 से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर में 13वां इंडिया स्टोनमार्ट 2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे उद्धघाटन
13th India Stonemart 2026 in Jaipur from 5th to 8th February 2026: Chief Minister Bhajan Lal Sharma to inaugurate

5 से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर में 13वां इंडिया स्टोनमार्ट 2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे उद्धघाटन

जयपुर। भारत की प्राकृतिक पत्थर (Natural Stone) उद्योग को वैश्विक मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर के जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल भारत, बल्कि एशिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली स्टोन इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

चार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं उद्योग संवाद का भव्य उद्घाटन गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को मुग्धा कन्वेंशन हॉल में प्रातः 10 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे।

उद्घाटन समारोह में दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन अवसर पर उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मधुसूदन दादू, राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, लघु उद्योग भारती के संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र , आर.के. मार्बल के अध्यक्ष अशोक पाटनी, प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज, इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन समिति के संयोजक नटवरलाल अजमेरा, उपाध्यक्ष दीपक अजमेरा सीडॉस (CDOS) और RIICO के पदाधिकारी, सहित स्टोन इंडस्ट्री से जुड़े देश-विदेश के कई वरिष्ठ उद्योगपति, निर्यातक, नीति निर्माता और विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।

रामलला की दिव्य मूर्ति के शिल्पकार अरुण योगीराज की उपस्थिति

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के उद्घाटन समारोह का एक प्रमुख और विशिष्ट आकर्षण अयोध्या में स्थापित भगवान श्रीराम (रामलला) की दिव्य मूर्ति के शिल्पकार, देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज की गरिमामयी उपस्थिति होगी। योगीराज ने अपनी असाधारण शिल्प प्रतिभा और गहन साधना के माध्यम से पत्थर में प्राण फूंकने वाली कला को नई ऊँचाई दी है। अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति का निर्माण कर उन्होंने भारतीय मूर्तिकला परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है।

 

अरुण योगीराज की सहभागिता इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को न केवल एक औद्योगिक प्रदर्शनी को, बल्कि कला, संस्कृति, आस्था और उद्योग के संगम के रूप में स्थापित करेगी। उनकी उपस्थिति यह रेखांकित करेगी कि प्राकृतिक पत्थर केवल खनिज संसाधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत माध्यम भी है। मीडिया के लिए यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, जहाँ राम मंदिर से जुड़े शिल्पकार की मौजूदगी के माध्यम से स्टोन इंडस्ट्री की सांस्कृतिक गहराई और रचनात्मक शक्ति को उजागर करने का सशक्त अवसर मिलेगा।

क्या है इंडिया स्टोनमार्ट और क्यों है यह इतना महत्वपूर्ण

इंडिया स्टोनमार्ट केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि स्टोन इंडस्ट्री का संपूर्ण इकोसिस्टम है। इसमें खनन से लेकर प्रोसेसिंग, डिजाइन, वैल्यू एडिशन, मशीनरी, टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर तक पूरी श्रृंखला एक ही मंच पर दिखाई देती है।

भारत विश्व के प्रमुख प्राकृतिक पत्थर उत्पादक देशों में शामिल है और राजस्थान इस उद्योग का केंद्र माना जाता है। इंडिया स्टोनमार्ट 2026 इसी ताकत को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा।

 

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के अंतर्गत ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण (RUDA) द्वारा विशेष रूप से शिल्पग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जो इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सामाजिक, सांस्कृतिक और ग्रामीण विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। शिल्पग्राम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए पारंपरिक शिल्पकार, कारीगर और हस्तशिल्प उद्यमी अपनी कला, उत्पादों और पारंपरिक निर्माण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।

 

क्या-क्या खास होने जा रहा है

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 कई ऐतिहासिक पहलों के कारण विशेष महत्व रखता है:

  • MSME और छोटे स्टोन उद्यमियों को केंद्र में रखकर विशेष फोकस
  • स्थानीय खनन उद्यमियों और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधा संवाद
  • ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण (RUDA) द्वारा शिल्पग्राम का आयोजन
  • ⁠राजस्थली पवेलियन
  • ग्रामीण शिल्प और कारीगरों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
  • स्टोन प्रोसेसिंग में नई मशीनरी, ऑटोमेशन और ग्रीन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन
  • डिजाइन-ड्रिवन स्टोन एप्लिकेशन, आर्किटेक्चर और इंटीरियर ट्रेंड्स पर विशेष सत्र
  • स्टोन इंडस्ट्री में रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप संभावनाओं पर संवाद
  • ⁠मोबाइल एप पर मुफ्त में वर्चुअल स्टॉल की सुविधा

यह आयोजन पहली बार स्टोन इंडस्ट्री को केवल व्यापार नहीं, बल्कि एक भविष्य-उन्मुख उद्योग के रूप में प्रस्तुत करेगा।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार और B2B नेटवर्किंग का बड़ा मंच

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 में:

  • विदेशी खरीदार और आयातक
  • इंटरनेशनल आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स
  • इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स
  • रियल एस्टेट सेक्टर के प्रतिनिधि
  • नीति विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे। इससे भारतीय स्टोन उद्योग को नए निर्यात बाजार, निवेश अवसर और लॉन्ग-टर्म बिज़नेस टाई-अप मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम के बारे में

  • जयपुर के जेईसीसी में 5-8 फरवरी तक आयोजन।
  • लगभग 25,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी।
  • कुल 539 स्टॉल्स के माध्यम से स्टोन, मशीनरी और वैल्यू-एडेड उत्पादों का प्रदर्शन।
  • चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक शामिल होंगे।
  • यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ग्रीस, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, मॉरीशस, जर्मनी और रूस सहित 20 से अधिक देशों से अंतरराष्ट्रीय विज़िटर्स, खरीदार, आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स और उद्योग प्रतिनिधियों की सहभागिता
  • जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टीवल का आयोजन 6-7 फरवरी ।
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीददारों और भारतीय प्रदर्शकों के बीच संवाद।
  • छात्रों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए डिजाइन एवं नवाचार आधारित प्रतियोगिताएं।
  • ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम और नीति संवाद सत्र।

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा, जयपुर में किया जाएगा।

राजस्थान और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा अवसर

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन राजस्थान के लिए आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे:

  • स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा
  • MSME सेक्टर को नई गति
  • हजारों प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर
  • राज्य की औद्योगिक छवि को वैश्विक पहचान मिलेगी। यह आयोजन “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” की भावना को भी मजबूती प्रदान करेगा।

सम्मान, संवाद और नीति चर्चा

उद्घाटन समारोह के दौरान सीडॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे, जिसके माध्यम से स्टोन इंडस्ट्री में दशकों से योगदान देने वाले उद्योग अग्रदूतों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही:

  • • उद्योग की वर्तमान चुनौतियाँ
  • नीति सुधार
  • निर्यात बढ़ाने की रणनीतियाँ
  • भविष्य की तकनीक पर विस्तृत संवाद किया जाएगा।

Check Also

ज्योतिबा फुले स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार का भूमि पूजन

बालोतरा. ज्योतिबा फुले स्टेडियम परिसर में प्रस्तावित आधुनिक खेल एवं बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *