गुरुवार, अप्रैल 02 2026 | 08:50:24 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का नेट प्रोफिट Q3FY26 में 37.70% Y-o-Y बढ़कर रू. 28.60 करोड़ हुआ, ओपरेशन्स से रेवन्यु 13.49% बढ़कर रू. 166.32 करोड़ रही

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का नेट प्रोफिट Q3FY26 में 37.70% Y-o-Y बढ़कर रू. 28.60 करोड़ हुआ, ओपरेशन्स से रेवन्यु 13.49% बढ़कर रू. 166.32 करोड़ रही

9MFY26 में ओपरेशन्स से रेवन्यु रू. 483.75 करोड़ रही, जो 6.31% वर्षदरवर्ष वृद्धि को दर्शाता है, 9MFY26 में EBITDA रू. 110.48 करोड़ रहा; EBITDA मार्जिन में 6.10% वर्षदरवर्ष वृद्धि हुई, 9MFY26 में नेट प्रोफिट रू. 76.26 करोड़ रहा; नेट प्रोफिट मार्जिन में 7.76% वर्षदरवर्ष वृद्धि हुई

  • कंपनी ने आगामी 3 वर्षो में रू. 1000 करोड का रेवन्यु टार्गेट रखा

  • क्रिसिल रेटिंग्स ने लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की बैंक फेसिलिटिस पर अपनी ‘Crisil A/Stable/Crisil A1’ रेटिंग की पुनः पुष्टि की है

  • 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 4.70% रही

  • कार्डिआक, डायाबिटिस, डर्मेटोलोजी तथा ENT सेगमेन्ट में मजबूत प्रदर्शन के आधार पर 15-18% वार्षिक वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्य रखा है

Ahmedabad (Gujarat). लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (BSE: 531633, NSE: LINCOLN), भारत की अग्रणी हेल्थकेर कंपनियों में से एक, ने तृतीय तिमाही वित्त वर्ष 2025-26 में Rs. 28.60 करोड़ का नेट प्रोफिट दर्ज किया है, जो तृतीय तिमाही वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज Rs. 20.77 करोड़ के नेट प्रोफिट की तुलना में 37.70% Y-o-Y की वृद्धि है। दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ओपरेशन्स से रेवन्यु रू. 166.32 करोड़ रही, जबकि तृतीय तिमाही वित्त वर्ष 2024-25 में यह रू. 146.55 करोड़ थी। तृतीय तिमाही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EBITDA रू. 38.74 करोड़ रहा, जबकि तृतीय तिमाही वित्त वर्ष 2024-25 में यह रू. 32.63 करोड़ था, जो 18.73 % Y-o-Y की वृद्धि दर्शाता है। तृतीय तिमाही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPS रू. 14.28 रही।

क्रिसिल रेटिंग्स ने 9 जनवरी को कंपनी की बैंक फेसिलिटिस पर CRISIL A/Stable/CRISIL A1’ रेटिंग की पुनः पुष्टि की है, जो प्रमोटर्स के स्ट्रोंग ईन्डस्ट्री एक्सपिरियन्स, एस्टाब्लिश्ड मार्केट पोझिशन और हेल्थी फाईनान्शियल प्रोफ़ाइल को दर्शाती है, हालांकि वर्किंग केपिटल की ईन्टेन्सिटी तथा रेग्युलेटरी और कम्पेटिटिव चेलेन्ज बनी हुई हैं।

कंपनी अगले तीन वर्षों में रू. 1,000 करोड़ का रेवन्यु टार्गेट प्राप्त करने का लक्ष्य रखती है, जो हाई वेल्यु प्रोडक्ट वर्गों में विस्तार और नए बाजारों में प्रवेश से प्रेरित होगा। यह लक्ष्य 15-18% वार्षिक वृद्धि दर प्राप्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो हृदय, डायाबिटिस, स्किन डिसिझ तथा काननाकगले में स्ट्रोंग परफोर्मन्स से प्रेरित है। कंपनी विविध स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करते हुए अपने वैश्विक विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 4.70% थी।

फाईनान्शियल परफोर्मन्स और भविष्य की योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए, श्री मुंजाल पटेल, डिरेक्टर, लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने कहा,हम एक और मजबूत तिमाही परिणाम प्रस्तुत करने पर प्रसन्न हैं, जो सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में कंसिस्टन्ट एक्झिक्युशन और स्थिर मांग को दर्शाता है। हम विभिन्न उपचारात्मक वर्गों और डोज़ेज़ फॉर्म्स में 100 से अधिक नए विकास कार्यक्रमों के साथ अपने अनुसंधान एवं विकास (R&D) पाइपलाइन को सुदृढ़ कर रहे हैं, जिन्हें बायोईक्विवेलेन्स स्टडीस और पेटन्ट ईनिशिएटिव्स का समर्थन प्राप्त है।, जिन्हें जैवसमतुल्यता अध्ययन और पेटेंट पहलों का समर्थन प्राप्त है। ये प्रयास सायन्टिफिक ईन्नोवेशन, अनमेट मेडिकल नीड्स और लोन्ग टर्म प्रोफिटेबल ग्रोथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। ऋणमुक्त बैलेंस शीट, मजबूत अनुसंधान क्षमताओं और स्वस्थ उत्पाद श्रृंखला के साथ, हमें 15–18% वार्षिक वृद्धि बनाए रखने और अगले तीन वर्षों में रू. 1,000 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने का विश्वास है।

हाईलाईट्स 9M FY26 Results

दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों के लिए कंपनी ने रू. 76.26 करोड़ का कोन्सोलिडेटेड नेट प्रोफिट दर्ज किया, जबकि दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों में रू. 70.77 करोड़ का नेट प्रोफिट दर्ज किया गया था, जो 7.76 % Y-o-Y की वृद्धि दर्शाता है। 9MFY26 के लिए ओपरेशन्स से रेवन्यु Rs. 483.75 करोड़ रहा, जबकि 9MFY25 में यह Rs. 455.05 करोड़ था, जो 6.31% की वृद्धि को दर्शाता है। 9MFY26 के लिए EBITDA रू. 110.48 करोड़ रहा, जबकि 9MFY25 में EBITDA रू. 104.13 करोड़ था, जो 6.10 % Y-o-Y की वृद्धि को दर्शाता है। 9MFY26 के लिए प्रति शेयर आय (EPS) रू. 38.07 दर्ज की गई।

कंपनी रेग्युलेटेड और सेमीरेग्युलेटेड मार्केट में अपनी उपस्थिति सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। वर्तमान में कंपनी पूर्व और पश्चिम अफ्रीका, मध्य और उत्तर अमेरिका, लैटिन अमेरिका तथा दक्षिणपूर्व एशिया सहित 60 से अधिक देशों में निर्यात करती है। कंपनी अगले 2–3 वर्षों में इस वैश्विक उपस्थिति को 90 देशों तक विस्तारित करने का लक्ष्य रखती है। कनाडा के बाजार में हालिया प्रवेश तथा ऑस्ट्रेलिया की TGA और EU GMP के मानकों से प्राप्त अनुमोदनों के साथ, कंपनी आगे के वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है।

कंपनी के पास गुजरात के अहमदाबाद स्थित खात्रज में मेन्युफेक्चरिंग फेसिलिटी युनिट है, जो कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानकों का पालन करती है तथा यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों सहित ISO-9001:2015, ISO-14001:2015 और ISO-45001:2018 से प्रमाणित है। कंपनी ने 15 उपचारात्मक क्षेत्रों में 600 से अधिक फोर्म्युलेशन विकसित किए हैं और एन्टीबेक्टेरियल, रेस्पिरेटरी, गायनेकोलोजी, कार्डियो एवं CNS, एन्टी बेक्टेरियल, एन्टी डायाबिटिक, एन्टी मेलेरिया आदि क्षेत्रों में मजबूत उत्पाद श्रृंखला रखती है। कंपनी ने 25 से अधिक पेटेंट एप्लिकेशन दाखिल किए हैं और सात पेटेंट प्राप्त किए हैं। कंपनी 1,700 से अधिक पंजीकृत उत्पादों के सशक्त पोर्टफोलियो के साथ ईन्नोवेशन और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है, जबकि 700 और डेवलोपमेन्ट में हैं।

Check Also

BROXO Introduces Brand Update in the Water Treatment Market

BROXO ने वाटर ट्रीटमेंट मार्केट में ब्रांड अपडेट पेश किया

BROXO, यूरोप के हाई-क्वालिटी वाटर ट्रीटमेंट साल्ट के अग्रणी ब्रांड्स में से एक है। कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *