मंगलवार, अक्तूबर 13 2026 | 07:40:27 PM
Breaking News
Home / रीजनल / डंडाली गांव की पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, बालोतरा तैराक टीम ने मध्यरात्रि में किया रेस्क्यू

डंडाली गांव की पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, बालोतरा तैराक टीम ने मध्यरात्रि में किया रेस्क्यू

बालोतरा : सिणधरी उपखंड क्षेत्र के डंडाली गांव में देर शाम गांव में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से एक महिला की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पानी भरने के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई, जिससे वह बाहर नहीं निकल सकी। घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा से तैराक टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात्रि के समय ठंडे पानी और सीमित रोशनी के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को रात करीब 11 बजे डिग्गी से बाहर निकाला गया।रेस्क्यू अभियान में राजस्थान होमगार्ड के जवान गौतम गहलोत, सिविल डिफेंस के जनक माली और स्थानीय तैराक गोपाल माली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Check Also

Under 'Meri Sangini, Meri Margdarshak', training of companions from 15 villages was organized.

‘मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका’ के तहत 15 गांवों की संगिनियों का प्रशिक्षण आयोजित

Jaipur. ग्रामीण समुदायों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में अदाणी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *