रविवार, अप्रैल 12 2026 | 11:00:14 AM
Breaking News
Home / रीजनल / तिलवाड़ा में फिर चोरों का आतंक, चोरी में असफल होने पर बाइक को लगाई आग

तिलवाड़ा में फिर चोरों का आतंक, चोरी में असफल होने पर बाइक को लगाई आग

बालोतरा: तिलवाड़ा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। देर रात करीब 2 बजे खेताराम मेघवाल के घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। बाइक स्टार्ट नहीं होने पर चोर उसे घर से कुछ दूरी पर ले गए और वहां बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो चुके थे। कुछ ही दिनों पहले लूणी नदी किनारे स्थित एक दुकान में भी चोरी की वारदात हुई थी, जिससे लोगों में पहले से ही चिंता का माहौल था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

बालोतरा के गोपाल पटेल ने जीता राष्ट्रीय ‘माइनर यूथ एक्सीलेंस अवार्ड 2026’

बालोतरा : कक्षा 10वीं के छात्र गोपाल पटेल पारलु ने बोर्ड परीक्षा के दबाव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *