गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 08:09:02 AM
Breaking News
Home / रीजनल / तिलवाड़ा में फिर चोरों का आतंक, चोरी में असफल होने पर बाइक को लगाई आग

तिलवाड़ा में फिर चोरों का आतंक, चोरी में असफल होने पर बाइक को लगाई आग

बालोतरा: तिलवाड़ा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। देर रात करीब 2 बजे खेताराम मेघवाल के घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। बाइक स्टार्ट नहीं होने पर चोर उसे घर से कुछ दूरी पर ले गए और वहां बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो चुके थे। कुछ ही दिनों पहले लूणी नदी किनारे स्थित एक दुकान में भी चोरी की वारदात हुई थी, जिससे लोगों में पहले से ही चिंता का माहौल था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला, 9 क्लिनिक सेंटर्स के पंजीकरण निलंबित

लिंग चयन तथा लिंग आधारित एआरटी गतिविधियों के उल्लघंन पर कार्रवाई, नीलकंठ फर्टिलिटी एंड वूमेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *