गुरुवार, मार्च 26 2026 | 09:46:56 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा में पुलिस देख स्कॉर्पियो दौड़ाई, गड्ढे में फंसी:तस्कर खेतों में भागे तो पीछा कर पकड़ा; SUV से 3 फर्जी नंबर प्लेट, पिस्टल और डोडा बरामद
Seeing the police in Balotra, the Scorpio ran, got stuck in a pit: When the smugglers ran into the fields, they were chased and caught; 3 fake number plates, pistol and doda recovered from the SUV

बालोतरा में पुलिस देख स्कॉर्पियो दौड़ाई, गड्ढे में फंसी:तस्कर खेतों में भागे तो पीछा कर पकड़ा; SUV से 3 फर्जी नंबर प्लेट, पिस्टल और डोडा बरामद

बाड़मेर. बालोतरा जिले की समदड़ी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बिना नंबरी स्कॉर्पियो से 417 किलो डोडा पोस्त, एक पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, तीन फर्जी नंबर प्लेट जब्त की है। तस्कर नाकाबंदी तोड़कर भाग गए थे उनका पीछा करके पकड़ा है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चित्तौड़ से डोडा पोस्त लेकर आए और बायतु इलाके में सप्लाई करने वाले थे।

तस्करों की स्कॉर्पियो गड्ढे में फंसी

बालोतरा एसपी रमेश आईपीएस ने बताया कि – पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस पर डीएसटी और समदड़ी पुलिस ने नाकाबंदी की। स्कार्पियो सवार ने पुलिस को देखकर नाकाबंदी से पहले स्कॉर्पियो घुमाकर सड़क किनारे उतार दी, लेकिन गड्ढा होने की वजह से स्कॉर्पियो वहीं पर फंस गई।

ड्राइवर और उसके पास में बैठा व्यक्ति स्कॉर्पियो छोड़कर खेतों में भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा कर पकड़ लिया। पूपुलिस ने मौके से दो तस्करों, गजेंद्र और भगवाना राम को गिरफ्तार किया है। गजेंद्र के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।

हथियार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से 22 कट्टों में 417 किलो अवैध डोडा पोस्तत, 3 अलग-अलग नंबर की फर्जी प्लेट बरामद हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को गाड़ी से तीन फर्जी नंबर प्लेट्स भी मिली हैं। पुलिस को अंदेशा है कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो चोरी की हो सकती है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

बालोतरा: कपड़ा फैक्ट्री हादसे के बाद आक्रोश, मोर्चरी के बाहर शव रखकर रास्ता जाम

बालोतरा। रीको इंडस्ट्रीज एरिया (RIICO) तृतीय चरण स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *