गुरुवार, मार्च 26 2026 | 02:55:58 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / धुरंधर: द रिवेंज में ‘जसकीरत’ की तस्वीर वायरल होने के बाद आदित्य धर ने फर्जी कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी

धुरंधर: द रिवेंज में ‘जसकीरत’ की तस्वीर वायरल होने के बाद आदित्य धर ने फर्जी कंटेंट बनाने वालों को दी चेतावनी

मुंबई. डिजिटल दौर में जहां तकनीक ने जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए फर्जी तस्वीरें और वीडियो बनाना अब आम होता जा रहा है। ऐसा ही मामला फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सामने आया है, जिसमें एआई के जरिए बनाए गए फेक विजुअल्स ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को भ्रामक करार दिया। उन्होंने कहा, ”कुछ लोग फिल्म के ऑफिशियल प्रमोशनल मैटेरियल के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और एआई की मदद से उसे बदलकर गलत संदेश फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

अपने बयान में आदित्य धर ने पहले दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “फिल्म को देश और विदेश में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसके लिए मैं आभारी हूं, लेकिन कुछ लोग इस सकारात्मक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। असली फुटेज और तस्वीरों को एडिट कर ऐसा कंटेंट बनाया जा रहा है, जो फिल्म की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।”

इस पूरे विवाद के बीच एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह के किरदार ‘हमजा’ यानी ‘जसकीरत’, को पगड़ी पहनकर स्मोकिंग करते हुए दिखाया गया। इस तस्वीर को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि आदित्य धर ने अपने पोस्ट में साफ किया कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है और फिल्म या उसके किसी आधिकारिक प्रमोशनल मैटेरियल का हिस्सा नहीं है।

डायरेक्टर ने कहा कि इस तरह के फेक कंटेंट जानबूझकर तैयार किए जा रहे है। यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद लोगों को भड़काना और गलतफहमियां पैदा करना है। इस तरह की हरकतें न सिर्फ फिल्म को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में भी नकारात्मक माहौल बनाती हैं।”

आदित्य धर ने कहा, ”फिल्म में हर किरदार और हर सीन को बहुत ही संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश किया गया है। जो भी इस तरह की गलत तस्वीरें फैला रहे हैं, वे सच्चाई से दूर हैं। मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रहे किसी भी संदिग्ध कंटेंट से बचें। एआई के जरिए बनाए गए ऐसे फेक विजुअल्स का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।”

इसके साथ ही आदित्य धर ने चेतावनी भी दी कि इस तरह के फर्जी कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Check Also

 रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में'

‘नैना’ की कहानी मेरी भी कहानी है, संदीपा धर ने फिल्म की रिलीज पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *