मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 12:02:10 PM
Breaking News
Home / रीजनल / अलवर नगर परिषद के अधिकारी की दबंगई, घर के बाहर अनाधिकृत निर्माण

अलवर नगर परिषद के अधिकारी की दबंगई, घर के बाहर अनाधिकृत निर्माण

रोहित शर्मा. अलवर. अलवर नगर परिषद के अधिकारी के घर के बाहर का अनाधिकृत निर्माण खुद विभाग ने तुड़वाया परंतु अभियंता ने दबंगई दिखाते हुए फिर से निर्माण करवा लिया। मामला 15 मार्च का है जब नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक शाखा ने  मन्नाका मे नगर परिषद के सहायक अभियंता मुकेश तिवाड़ी के घर के बाहर  बने रैंप को तोड़ने की कार्रवाई की और कुछ समय बाद फिर से तिवाड़ी ने रैंप बनवा लिया। नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक शाखा के सहायक प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त के आदेश पर नगर परिषद के अभियंता मुकेश तिवाड़ी के घर के आगे बने रैंप को तोड़ा गया है। गौरतलब है कि लोकायुक्त में  राजेश सैनी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी लेकिन दो दिन बाद ही नगर परिषद के दबंग अधिकारी कहलाए जाने वाले मुकेश तिवाड़ी ने सभी कानूनों को ताक पर रखकर एक बार फिर से रैंप बना लिया है जो पहले से ज्यादा लंबा और चौड़ा बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार इसकी शिकायत मुख्यालय तक जा चुकी है। देखना यह है कि क्या अब भी नगर परिषद  इस दबंग अधिकारी के खिलाफ  कोई कार्यवाही करता है या नहीं।

Check Also

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर समदड़ी जंक्शन पर रेल कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

समदड़ी शाखा ने किया विरोध प्रदर्शन, आल इंडिया रेलवे मेन्स समदड़ी। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *