सोमवार, जुलाई 13 2026 | 01:48:42 AM
Breaking News
Home / बाजार / सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम 2.70 लाख रुपए के नीचे फिसला
Gold and silver market illuminated on Dhanteras, sales of coins increased

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम 2.70 लाख रुपए के नीचे फिसला

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,246 रुपए कम होकर 1,57,611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,513 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,44,372 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

18 कैरेट सोने का दाम 1,19,143 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,18,208 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 4,887 रुपए कम होकर 2,66,213 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,71,100 रुपए प्रति किलो था।

आईबीजेए द्वारा दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतों को जारी किए जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 0.05 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,552 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76.62 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट की वजह कच्चे तेल और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ना है। आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें अमेरिका के महंगाई और जीडीपी के डेटा पर होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,57,000 रुपए और रुकावट का स्तर 1,61,000 रुपए के आसपास है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली है। सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.69 प्रतिशत कम होकर 1,57,989 रुपए और चांदी के 3 जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.96 प्रतिशत कम होकर 2,71,285 रुपए हो गया है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *