शनिवार, जुलाई 18 2026 | 05:43:23 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एशियन ग्रेनिटो इंडिया लि. का FY26 में नेट प्रोफिट 89.69% बढ़कर रू. 18.74 करोड़ हुआ, मजबूत घरेलू मांग से मिला समर्थन
Asian Granito India Ltd. reports 89.69% rise in net profit to Rs. 18.74 crore in FY26, supported by strong domestic demand

एशियन ग्रेनिटो इंडिया लि. का FY26 में नेट प्रोफिट 89.69% बढ़कर रू. 18.74 करोड़ हुआ, मजबूत घरेलू मांग से मिला समर्थन

FY26 में ओपरेशन्स से रेवन्यु 8.60% बढ़कर रू. 1,858.06 करोड़ रहा, EBITDA 15.38% बढ़कर रू. 120.42 करोड़ हुआ, जो FY25 में रू. 104.37 करोड़ था, EBITDA Margin 6.10% से बढ़कर 6.48% हुआ, FY26 में नेट प्रोफिट आफ्टर टेक्स 89.69% बढ़कर रू. 18.74 करोड़ रहा

अहमदाबाद. देश के प्रमुख लक्ज़री सरफेस और बाथवेयर सॉल्यूशंस ब्रांड्स में से एक एशियन ग्रेनिटो ईन्डिया लिमिटेड (AGL) (NSE: ASIANTILES, BSE: 532888) ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए मजबूत परिचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।

FY26 के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट आफ्टर टेक्स (Net Profit after Tax) 89.69% की वृद्धि के साथ रू. 18.74 करोड़ रहा। वित्तीय वर्ष FY26 में ओपरेशन्स से रेवन्यु 8.60% बढ़कर रू. 1,858.06 करोड़ दर्ज किया गया। FY26 में EBITDA रू. 120.42 करोड़ (EBITDA Margin 6.48%) रहा, जबकि FY25 में EBITDA रू. 104.37 करोड़ (EBITDA Margin 6.10%) था। यह मजबूत प्रदर्शन स्वस्थ बाजार मांग, बेहतर परिचालन दक्षता, उन्नत उत्पाद मिश्रण और घरेलू बाजारों में निरंतर विस्तार के कारण संभव हुआ।

परिणामों और प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कमलेश पटेल ने कहा, “हम इस चुनौतीपूर्ण दौर से और अधिक मजबूत होकर उभरे हैं तथा भविष्य की विकास संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं। हेल्थी डोमेस्टिक डिमान्ड, बेहतर परिचालन दक्षता और मजबूत ग्रॉस मार्जिन ने वर्ष के दौरान हमारे प्रदर्शन को समर्थन दिया। सकारात्मक मांग वातावरण और सभी विनिर्माण इकाइयों में उत्पादन के सामान्य होने से हमें प्रोत्साहन मिला है। हालांकि गैस की बढ़ी हुई कीमतें और निर्यात माल ढुलाई लागत में वृद्धि उद्योग के लिए चुनौती बनी हुई हैं, लेकिन मजबूत घरेलू मांग और बाजार में हमारी बढ़ती उपस्थिति हमें निरंतर विकास के लिए बेहतर स्थिति में रखती है। हम अपने ब्रांड, वितरण नेटवर्क और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर केंद्रित हैं तथा अगले तीन से छह वर्षों में रू. 6,000 करोड़ राजस्व वाली कंपनी बनने के अपने दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “हमारा व्यवसाय अब सामान्य स्थिति में लौट आया है और हमारी सभी विनिर्माण इकाइयाँ संचालित हो रही हैं। भूराजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निर्यात कंटेनर लागत में वृद्धि हुई है, इसलिए हमारा ध्यान घरेलू बाजार पर अधिक है। हालांकि सभी संयंत्र वर्तमान में चालू हैं, फिर भी कुछ श्रम संबंधी चुनौतियाँ बनी हुई हैं, जिन्हें हम जल्द सुलझाने की उम्मीद करते हैं। इसके अलावा गैस कीमतों में वृद्धि जैसी अल्पकालिक चुनौतियाँ भी मौजूद हैं।

AGL अपने व्यवसाय के विस्तार और बाजार उपस्थिति को मजबूत करने के साथसाथ स्थिरता (Sustainability) को भी अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति का अभिन्न हिस्सा मानता है। कंपनी की विनिर्माण इकाइयाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ISO 9001 और ISO 14001 मानकों का पालन करती हैं। दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए कंपनी प्राकृतिक गैस के उपयोग, झीरो वेस्ट प्रोसेसिस, विनिर्माण इकाइयों में वर्षा जल संचयन तथा सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन जैसी पहलों पर कार्य कर रही है।

इसके अतिरिक्त, कंपनी आधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर्स, डिजिटल एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म्स और AGL Tiles’ मोबाइल एप्लिकेशन के विस्तार के माध्यम से अपने ग्राहककेंद्रित इकोसिस्टम को और मजबूत बना रही है। इन पहलों का उद्देश्य ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना, चैनल पार्टनर्स के साथ संपर्क को सुदृढ़ करना तथा तकनीकसंचालित सहभागिता और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना है।

Check Also

Detection of cancer through blood samples

ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट

बेंगलुरु. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को ऐसी तकनीक के लिए भारतीय पेटेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *