गुरुवार, सितंबर 03 2026 | 12:07:27 AM
Breaking News
Home / रीजनल / 19 साल की युवती तालाब में कूदी, मौत:2 घंटे तक चला रेस्कयू ऑपरेशन, ननिहाल आई हुई थी
19-year-old girl jumped into a pond, died: rescue operation lasted for 2 hours, she had come to her maternal home.

19 साल की युवती तालाब में कूदी, मौत:2 घंटे तक चला रेस्कयू ऑपरेशन, ननिहाल आई हुई थी

बालोतराबालोतरा जिले के थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती ननिहाल आई हुई थी। सूचना मिलते ही रात में प्रशासनिक अधिकारी, सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय तैराक मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण रेस्कयू ऑपरेशन नहीं किया जा सका था।

सोमवार सुबह 8 बजे रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 बजे युवती का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

पटवारी जितेंद्र जाखड़ ने बताया- रविवार रात करीब 9 बजे एक युवती गांव के पास बने तालाब में कूद गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद सिविल डिफेंस और तैराक टीम बचाव कार्य के लिए पहुंची।

बताया जा रहा है कि युवती अपने ननिहाल आई हुई थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

रेस्क्यू अभियान में होमगार्ड जवान गौतम गहलोत, सिविल डिफेंस के जनक माली, सीताराम माली, गोपाल सुन्देशा और प्रेम गहलोत सहित स्थानीय तैराकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

21.6 million tonnes of waste cleared from landfill sites, 100 acres freed: CM Rekha Gupta

लैंडफिल साइटों से 2.16 करोड़ टन कचरा साफ, 100 एकड़ जमीन मुक्त: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि ओखला, भलस्वा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *