बुधवार, सितंबर 02 2026 | 10:56:14 PM
Breaking News
Home / रीजनल / पचपदरा पुलिस ने लूट के चार आरोपी पकड़े:गहने और मोटरसाइकिल बरामद, ‘ऑपरेशन अश्ववेग तहत कार्रवाई
Pachpadra police arrested four robbery accused: Jewelry and motorcycle recovered, action taken under 'Operation Ashveg'

पचपदरा पुलिस ने लूट के चार आरोपी पकड़े:गहने और मोटरसाइकिल बरामद, ‘ऑपरेशन अश्ववेग तहत कार्रवाई

बालोतरा. बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन अश्ववेग’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थानाधिकारी गीता कुमारी ने बताया- पीड़ित बिशनाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी माताजी घर पर अकेली रहती थीं, क्योंकि उसका छोटा भाई भारतीय वायुसेना में कार्यरत है। 29 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 3 बजे दो अज्ञात बदमाश मकान की छत के रास्ते घर में घुस गए। उस समय बिशनाराम की माताजी आंगन में चारपाई पर सो रही थीं।

आंख ओर मुंह दबाकर लुटे जेवर

बदमाशों ने महिला के आंख और मुंह दबाकर उनसे सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। आरोपी महिला के नाक का सोने का भंवरिया, कानों की टोटी, गले की कठी, हाथों के चांदी के कड़ले तथा पैर की चांदी की कड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्य और पारंपरिक पुलिसिंग के तरीकों का इस्तेमाल करते हुए जांच आगे बढ़ाई।

जेवर और मोटरसाइकिल बरामद

जांच के दौरान चार संदिग्धों को चिन्हित किया गया। गहन पूछताछ के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30.8 ग्राम सोने के आभूषण, 234.8 ग्राम चांदी के आभूषण और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटाऊ खुर्द निवासी रमेश विश्नोई, देवरिया निवासी सागर खान, सेखाला निवासी राजूराम सोनी और थोब निवासी गौतम देवासी शामिल हैं।

पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Check Also

21.6 million tonnes of waste cleared from landfill sites, 100 acres freed: CM Rekha Gupta

लैंडफिल साइटों से 2.16 करोड़ टन कचरा साफ, 100 एकड़ जमीन मुक्त: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि ओखला, भलस्वा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *