शुक्रवार, जुलाई 03 2026 | 10:25:16 AM
Breaking News
Home / रीजनल / आईएचएच हेल्थकेयर तथा फोर्टिस ने आईएचएच कैटेलिस्स्ट के पहले एडिशन के विजेताओं की घोषणा की
IHH Healthcare and Fortis announce the winners of the first edition of IHH Catalyst

आईएचएच हेल्थकेयर तथा फोर्टिस ने आईएचएच कैटेलिस्स्ट के पहले एडिशन के विजेताओं की घोषणा की

फोर्टिस इंडिया एडिशन से बड़े पैमाने पर हेल्थकेयर इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, अत्यधिक संभावनाओं वाले 10 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को देशभर के 195 आवेदकों में से चुना गया, यह प्रोग्राम हेल्थकेयर के क्षेत्र में नवाचारों को संकल्पना (कन्सेप्ट) से आगे क्लीनिकल वैलिडेशन, कार्यान्वयन और बड़े पैमाने पर उन्हें लागू करने तक के सफर में स्टार्टअप इंडिया के विज़न को समर्थन देता है

 

भारत /सिंगापुर /मलेशिया. विश्व के अग्रणी बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रदाता आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) ने अपनी सहायक फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ मिलकर, आज आईएचएच कैटेलिस्ट | फोर्टिस इंडिया एडिशन के विजेताओं की घोषणा की है। यह भारत में हेल्थकेयर के क्षेत्र में नवाचार तथा उद्यमिता की देशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

आईएचएच कैटेलिस्ट | फोर्टिस इंडिया एडिशन डेमो डे, में अत्यधिक संभावनाशील 10 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स ने अपने-अपने सॉल्यूशंस को प्रोग्राम की जूरी के समक्ष प्रस्तुत किया, जूरी में हेल्थकेयर से जुड़े दिग्गज प्रोफेशनल्स के अलावा, क्लीनिशियंस तथा उद्योग के विशेषज्ञ शामिल थे। चयन प्रक्रिया के लिए 12-सप्ताह का एक्सीलरेटर प्रोग्राम तैयार किया गया था जिसमें फोर्टिस इकोसिस्टम के भीतर मेंटोरशिप, क्लीनिकल वैलिडेशन, ऑपरेशनल रिफाइनमेंट और रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग के अवसर उपलब्ध कराए गए थे।

चार प्रमुख कसौटियों – टीम, नवाचार का स्तर, प्रभाव एवं विस्तार योग्य क्षमता, तथा व्यावसायिक संभावना, के आधार पर तय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद निम्न स्टार्टअप्स को चुना गया। इस फ्रेमवर्क के तहत चुने गए स्टार्टअप्स ने मजबूत क्लीनिकल योग्यता, कार्यान्वयन के लिए तैयारी तथा बड़े पैमाने पर हेल्थकेयर की चुनौतियों से निपटने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

आईएचएच कैटेलिस्ट | फोर्टिस इंडिया एडिशन 2026 के विजेता

विजेता: eNext ICU – यह स्टार्टअप विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में गंभीर देखभाल (क्रिटिकल केयर) विशेषज्ञों की कमी को दूर करने के लिए 24×7 टेली-आईसीयू प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा गंभीर रूप से बीमार मरीजों की दूरस्थ निगरानी और उपचार प्रबंधन की सुविधा देता है। डॉक्टरों और नर्सों के लिए सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण के साथ यह समाधान बेहतर चिकित्सीय परिणाम देने में सफल रहा है और दूरदराज़ क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली क्रिटिकल केयर सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की क्षमता रखता है।

 

प्रथम उपविजेता: RNT Health Insights – यह स्टार्टअप एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित चिकित्सा उपकरण विकसित कर रहा है, जो एंडोस्कोपी के दौरान ऊपरी जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) कैंसर की शुरुआती अवस्था का अधिक सटीक और समय रहते पता लगाने में मदद करते हैं। रियल-टाइम क्लिनिकल निर्णय सहायता प्रदान करते हुए यह तकनीक डॉक्टरों के लिए एक अतिरिक्त विशेषज्ञ की तरह कार्य करती है, जिससे सूक्ष्म घावों (लीज़न) की पहचान, निदान की सटीकता, संपूर्ण दृश्यांकन और रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह नवाचार समय पर कैंसर की पहचान, बेहतर उपचार परिणाम और उन्नत अवस्था के कैंसर से जुड़ी चिकित्सीय एवं आर्थिक चुनौतियों को कम करने की क्षमता रखता है।

 

द्वितीय उपविजेता: Cartogene Therapeutics – यह स्टार्टअप भारत में रक्त कैंसर के मरीजों के लिए उन्नत CAR-T सेल थेरेपी को अधिक सुलभ और किफायती बना रहा है। इसका समाधान उपचार की “वेन-टू-वेन” समय-सीमा को घटाकर लगभग 8–10 दिन कर देता है, जिससे आक्रामक कैंसर से पीड़ित मरीजों को तेजी से उपचार मिल पाता है, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले क्लिनिकल और विनिर्माण मानकों को भी बनाए रखा जाता है। समय पर और प्रभावी इम्यूनोथेरेपी की उपलब्धता बढ़ाकर यह नवाचार मरीजों के उपचार परिणामों में सुधार, अस्पतालों की कार्यक्षमता बढ़ाने और देशभर में उन्नत कैंसर उपचार की पहुंच का विस्तार करने की क्षमता रखता है।

 

इस साल फरवरी में आईएचएच हेल्थकेयर के ग्लोबल इंक्यूबेटर प्लेटफार्म के पहले रीजनल एडिशन के तौर पर शुरू किए गए इस प्रोग्राम को हेल्थकेयर स्टार्टअप इकोसिस्टम से उत्साही प्रतिक्रियाएं मिली और देशभर से 195 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों का कई चरणों में कड़ाई से मूल्यांकन करने के बाद, 10 स्टार्टअप को शुरुआती कोहोर्ट के लिए चुना गया।

शुरुआती कोहार्ट के लिए चुने गए दस स्टार्टअप्स हैंः

• कार्टोजेन थेराप्यूटिक्स
• केयरपॉल मनी
• तत्वाकेयर
• माइक्रोहील
• आरएनटी हेल्थ इन्साइट्स
• नैलाजेनेटिक्स
• सनफॉक्स टेक्नोलॉजीस
• ईनेक्स्ट आईसीयू
• क्यूबो केयर
• क्यूरियस लैब्स

इस शुरुआती कोहोर्ट के स्टार्टअप्स ने प्रोग्राम के पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए ऐसे संभावनाशील इनोवेशंस प्रदर्शित किए हैं, जो मरीज के सफर तथा वर्कफ्लो, प्रीवेंटिव एवं प्रेडिक्टिव केयर, क्रोनिक डिज़ीज़ मैनेजमेंट, मल्टीडिसीप्लीनरी केयर एवं ओंकोलॉजी से संबद्ध हैं। ये कुल-मिलाकर, हेल्थकेयर इनोवेशन के क्लीनिकल वैलिडेशन तथा फोर्टिस इकोसिस्टम में रियल-वर्ल्ड में उन्हें लागू किए जाने की प्रगति को दर्शाते हैं।

 

इस प्रोग्राम के दौरान, स्टार्टअप्स ने फोर्टिस क्लीनिशियंस, ऑपरेशनल लीडर्स तथा फंक्शनल एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर, अपने समाधानों को परिष्कृत किया, उनकी उपयोगिता को वैलिडेट तक रियल हेल्थकेयर वातावरण में उनके कार्यान्वयन के तौर-तरीकों को खंगाला। प्रोग्राम ने मेंटोरशिप, क्लीनिकल विशेषज्ञता, हॉस्पीटल इंफ्रास्ट्रक्चर, विनियामक मार्गदर्शन, साइबरसिक्योरिटी फ्रेमवर्क, इंटरऑपरेबिलिटी सपोर्ट तथा आगे चलकर व्यावसायिकरण की राह टटोली।

 

कार्यक्रम के अवसर पर, अशोक पंडित, ग्रुप चीफ कॉर्पोरेट ऑफिसर, आईएचएच हेल्थकेयर ने कहा, “हेल्थकेयर ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है जहां इनोवेशन, टेक्नोलॉजी तथा परस्पर सहयोग इसे परिभाषित करते हुए मरीजों की देखभाल के भविष्य को भी नए सिरे से संवार रहा है। आईएचएच कैटेलिस्ट के जरिए, हम ऐसा प्लेटफार्म तैयार कर रहे हें जो इनोवेटर्स को क्लीनिशंयस तथा हेल्थकेयर प्रदाताओं के साथ मिलकर रियल-वर्ल्ड की हेल्थकेयर चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाता है। इस शुरुआती कोहोर्ट में प्रदर्शित सॉल्यूशंस की क्वालिटी ने हमारे इस भरोसे को और पुख्ता किया है कि साझेदारियां दरअसल, हेल्थकेयर इनोवेशन की सीमाओं को और आगे बढ़ाकर हमारे मरीजों के लिए और उन्नत देखभाल सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।”

 

एलिज़ाबेथ हान, ग्रुप इनोवेशन हेड, आईएचएच हेल्थकेयर, ने कहा, “हेल्थकेयर के भविष्य को संवारने में इन सॉल्यूशंस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और ये मरीजों के लिए पहुंच, दक्षताओं तथा आवश्यकतानुसार उन्हें ढालकर समूची प्रक्रियाओं में सुधार भी करेंगे। शुरुआती कोहोर्ट के लिए चुने गए दस स्टार्टअप ने काफी संभावनाएं दिखायी हैं और साथ ही, ये हेल्थकेयर की चुनौतियों को भी समझते हैं। आईएचएच कैटेलिस्ट के माध्यम से, हमारा उद्देश्य केवल संभावनाशील स्टार्टअप्स की पहचान करना नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसे समाधानों को जांच-परखकर लागू करने के लिए भी प्रेरित करना है जो हेल्थकेयर डिलीवरी में बदलाव ला सकते हैं। हम सभी संभावनाशील स्टार्टअप्स को तथा इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने वाले विजेताओं को खासतौर से उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

 

 

एलिज़ाबेथ हान, ग्रुप इनोवेशन हेड, आईएचएच हेल्थकेयर, ने कहा, “आईएचएच में, हमारा मानना है कि नवाचार को केवल विचारों एवं पायलट तक ही सीमित नहीं रहकर, मरीजों एवं हेल्थकेयर प्रणालियों के लिए ऐसे प्रभाव पैदा करने चाहिए जिन्हें मापा जा सके। आईएचएच कैटेलिस्ट का गठन इसी मकसद से किया गया था जो नवाचारियों (इनोवेटर्स) को क्लीनिकल विशेषज्ञता, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर तथा महत्वपूर्ण साझेदारियों तक पहुंच का लाभ दिलाता है। आरंभिक फोर्टिस इंडिया एडिशन की सफलता ने यह बखूबी साबित कर दिखाया है कि भारत के हेल्थकेयर इनोवेशन इकोसिस्टम में काफी संभावनाएं मौजूद हैं और साथ ही, इसने एक्सेस, क्वालिटी, दक्षता तथा मरीजों के लिए नतीजों को केवल भारत में ही, बल्कि दुनियाभर में व्यापक आईएचएच नेटवर्क तक में सुधार लाने वाले समाधानों को पोषित करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शायी है।”

 

 

डॉ ऋतु गर्ग, चीफ ग्रोथ एंड इनोवेशन ऑफिसर, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “पहले ही एडिशन के लिए 195 आवेदन मिलना इस बात का सूचक है कि भारत के हेल्थकेयर इकोसस्टम में इनोवेशन की कितनी अधिक संभावनाएं मौजूद हैं। पिछले तीन महीनों के दौरान, ये स्टार्टअप हमारी क्लीनिकल और ऑपरेशनल टीमों के साथ काम करते रहे हैं और अपने सॉल्यूशंस को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें रियल-वर्ल्ड की हेल्थकेयर जरूरतों के आधार पर जांचा। डेमो डे इन उद्यमियों के लिए ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर नहीं है, बल्कि समूचे हेल्थकेयर तंत्र पर प्रभावों को बढ़ाने के उनके विकासक्रम की शुरुआत भी है।”

 

 

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे हेल्थकेयर स्टार्टअप इकोसिस्टम्स में से है। लेकिन इनोवेशन संबंधी बहुत से प्रयास पायलट चरण से आगे बड़े पैमाने पर उन्हें अपनाए जाने तक नहीं पहुंच पाते। आईएचएच कैटेलिस्ट को इसी चुनौती से निपटने के उद्देश्य से तैयार किया गया है जो इनोवेटर्स को हेल्थकेयर प्रदाताओं, क्लीनिकल दक्षताओं, हॉस्पीटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा महत्वपू्रण साझेदारों से जोड़कर, एक ऐसा व्यवस्थित मार्ग तैयार करता है जो नवाचार से कार्यान्वयन तक पहुंचता है।

 

 

इंडिया एंकर पार्टनर के तौर पर, फोर्टिस हेल्थकेयर ने स्टार्टअप्स को वास्तविक हेल्थकेयर वातावरण के भीतर अपने सॉल्यूशंस की जांच-परख तथा परिष्कार करने का अवसर प्रदान करने में अहम् भूमिका निभायी। क्लीनिशियंस, हॉस्पीटल टीमों तथा ऑपरेशनल लीडरों तक पहुंच के चलते, इन स्टार्टअप्स को हेल्थकेयर जगत की व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली और साथ ही, वे अपने इनोवेशंस के विस्तार एवं प्रासंगिता को भी बेहतर तरीके से समझ सके।

 

इस शुरुआती कोहोर्ट की सफलता के बाद, आईएचएच हेल्थकेयर एवं फोर्टिस हेल्थकेयर ने भविष्य में इन एडिशंस को समर्थन देने के साथ-साथ इनोवेटर्स के लिए क्लीनिकल विशेषज्ञताओं, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर, तथा व्यापक आईएचएच इकोसिस्टम के ग्लोबल नेटवर्कों तक पहुंच के अवसरों को तैयार करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। प्लेटफार्म का क्षेत्रीय स्तर पर विस्तार किया जा रहा है और हांग कांग में अगला एडिशन आयोजित किया जाएगा, जो विभिन्न बाजारों में परस्पर सहयोग को मजबूती देते हुए, आईएचएच हेल्थकेयर के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों की राह खुलेगी।

 

इस पहल ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में नवाचार-आधारित बदलावों के लिए आईएचएच हेल्थकेयर तथा फोर्टिस हेल्थकेयर की साझा प्रतिबद्धता दोहरायी है जिससे मरीजों के लिए परिणामों, परिचालनगत दक्षताओं को बेहतर बनाने, और भारत समेत विदेश में भी हेल्थकेयर डिलीवरी में मजबूती लाने में मदद मिलेगी।

 

आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) के बारे में

 

आईएचएच अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स – एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 89 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 190 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 76,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं।

आईएचएच अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर, मूल्य-आधारित केयर को आगे बढ़ा रही है, और सस्टेनेबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए सार्थक ढंग से प्रभाव भी डाल रही है। हमारा लक्ष्य विश्व के सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस नेटवर्क के रूप में अपने आप को स्थापित करना है। www.ihhhealthcare.com

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड के बारे में

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

Check Also

Major road accident in Punjab: Vehicle carrying pilgrims from Balotra on Amarnath Yatra collides with truck, 4 killed, several injured

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे बालोतरा के श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत; कई घायल

बठिंडा/बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं के लिए बुधवार का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *