गुरुवार, अक्तूबर 08 2026 | 10:07:39 AM
Breaking News
Home / रीजनल / आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन
Health experts from nine countries convene at IIHMR University to discuss strengthening the global health system.

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन

जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन  योजना के तहत “ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप फॉर हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग  विषय पर दो सप्ताह के इंटरनेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत  की

29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलने  वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेलारूस, भूटान, फिजी, केन्या, नेपाल, सिएरा लियोन, श्रीलंका, ताजिकिस्तान और तंजानिया सहित नौ देशों के 19 स्वास्थ्य पेशेवर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विभिन्न देशों के बीच सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने की। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां किसी एक देश तक सीमित नहीं हैं। ऐसे समय में वैश्विक सहयोग और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को भारत की स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली से सीखने के साथ-साथ अपने-अपने देशों के अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने और सतत स्वास्थ्य विकास को बढ़ावा देने में भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

दो सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य प्रणाली, स्वास्थ्य अर्थशास्त्र एवं वित्तपोषण, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन प्रबंधन, फार्मास्यूटिकल बिजनेस, हेल्थकेयर एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, इम्प्लीमेंटेशन साइंस, ब्रांड बिल्डिंग, फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग, मेडिकल डिवाइस प्रमोशन, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, R फॉर एनालिटिक्स, डेवलपमेंट स्टडीज़ तथा भारतीय एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर बहुआयामी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Check Also

Action against illegal factories in Jodhpur: Chemical-laden water was being released into drains from a dyeing and printing unit, case against 3

जोधपुर में अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई: रंगाई-छपाई यूनिट से नालियों में छोड़ा जा रहा था केमिकलयुक्त पानी, 3 के खिलाफ केस

जोधपुर। जोधपुर में जोजरी, बांडी और लूणी नदी को प्रदूषित करने वाली अवैध फैक्ट्रियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *