गुरुवार, जुलाई 09 2026 | 12:30:40 PM
Breaking News
Home / रीजनल / बालोतरा : गोदारा मार्केट के नीचे निकली ‘गुफा’, सीसी सड़क के नीचे जमा मिला सीवरेज का पानी
A cave was discovered beneath Godara Market, where sewage water was found accumulated under the concrete road.

बालोतरा : गोदारा मार्केट के नीचे निकली ‘गुफा’, सीसी सड़क के नीचे जमा मिला सीवरेज का पानी

नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान खुली वर्षों पुरानी लापरवाही, दुकानदारों में दहशत

बालोतरा : शहर के पचपदरा रोड़ पर गोदारा मार्केट में उस समय चौंकाने वाला खुलासा हुआ जब नगर परिषद की टीम ने जाम सीवरेज लाइन की सफाई के लिए सीसी सड़क तोड़ी। सड़क के नीचे बड़ा खाली हिस्सा (गुफानुमा जगह) मिला, जिसमें लंबे समय से सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि सीवरेज की एक होदी ब्लॉक रहने के कारण पानी सड़क के नीचे ही जमा होता रहा, जिससे अंदर ही अंदर मिट्टी का कटाव होता गया और सड़क खोखली हो गई। पिछले कुछ समय से गोदारा मार्केट की इमारतों और दीवारों में दरारें आने लगी थीं, लेकिन कारण समझ नहीं आ रहा था। अब सड़क खोदने पर सामने आई स्थिति के बाद आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से सड़क के नीचे जमा गंदे पानी के कारण जमीन कमजोर हुई और भवनों पर भी इसका असर पड़ा।

Check Also

Health experts from nine countries convene at IIHMR University to discuss strengthening the global health system.

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन

जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *