मंगलवार, सितंबर 15 2026 | 09:38:57 PM
Breaking News
Home / राजकाज / सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने लूणी में प्रदूषित पानी छोड़े जाने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा जवाब
MP Ummedaram Beniwal expressed displeasure over the release of polluted water in Luni and sought an answer from the government.

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने लूणी में प्रदूषित पानी छोड़े जाने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा जवाब

बालोतरा। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पाली के औद्योगिक कारखानों से रासायनिक प्रदूषित पानी नेहेड़ा बांध के माध्यम से लूणी नदी में छोड़े जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदूषित पानी बालोतरा जिले के पातो का बाड़ा गांव तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं में भारी आक्रोश है।

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि हर मानसून में लूणी नदी में प्रदूषित पानी छोड़े जाने से कृषि भूमि बंजर हो रही है, भूजल एवं पेयजल स्रोत दूषित हो रहे हैं और ग्रामीणों की आजीविका व स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट की समिति के निर्देशों के बावजूद यदि दोबारा प्रदूषित पानी छोड़ा गया है तो यह न्यायालय के आदेशों की गंभीर अवहेलना है।

सांसद ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार से तत्काल प्रदूषित पानी का बहाव रुकवाने, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की

Check Also

PM Modi secured permanent membership for African Union in G20, made Global South a key partner: South African journalist

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *