रविवार, अगस्त 02 2026 | 11:48:40 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / हेस्टर बायोसाइंसेज़ लिमिटेड का Q1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट 459% बढ़कर रू. 96.73 करोड़ रहा
Hester Biosciences Ltd reports 459% increase in consolidated net profit to Rs 96.73 crore in Q1FY27

हेस्टर बायोसाइंसेज़ लिमिटेड का Q1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट 459% बढ़कर रू. 96.73 करोड़ रहा

इस तिमाही की कंसोलिडेटेड प्रोफिटेबलिटी में हेस्टर अफ्रीका में गेट्स फाउंडेशन के ऋण समझौते में संशोधन से प्राप्त रू. 85.35 करोड़ का असाधारण लाभ शामिल है।, Q1FY27 में EBITDA बढ़कर रू. 111.81 करोड़ रहा, जबकि ओपरेशन्स से रेवन्यु रू. 77.24 करोड़ रहा।, FY27 के दौरान कंपनी पोल्ट्री और पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने बायोलॉजिक्स पोर्टफोलियो को मजबूत करने तथा घरेलू और निर्यात बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने पर ध्यान देगी।

अहमदाबादएनिमल हेल्थकेर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी हेस्टर बायोसाईंसेज लिमिटेड, ने जून 2026 को समाप्त तिमाही (Q1FY27) के लिए रू. 96.73 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट दर्ज किया। पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q1FY26) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट रू. 17.30 करोड़ था। इस प्रकार कंपनी के शुद्ध लाभ में 459% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी ने बताया कि Q1FY27 के कंसोलिडेटेड प्रोफिटेबलिटी में हेस्टर अफ्रीका में गेट्स फाउंडेशन के ऋण समझौते में संशोधन के कारण प्राप्त रू. 85.35 करोड़ के एक्सेप्शनल गेईन का भी योगदान शामिल है।

Q1FY27 में कंपनी का EBITDA रू. 111.81 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह रू. 26.18 करोड़ था। EBITDA मार्जिन बढ़कर 145% हो गया, जो Q1FY26 में 31% था। वहीं, परिचालन से आय Q1FY27 में रू. 77.24 करोड़ रहा, जबकि Q1FY26 में यह रू. 84.11 करोड़ था।

Consolidated Financial Highlights

(INR Crore)

Particulars

Q1

FY26

FY27

FY26

Change %

Revenue from operations

77.24

84.11

-8%

332.60

Gross Profit Margin

78%

73%

5%

75%

EBITDA

111.81

26.18

327%

105.65

EBITDA%

145%

31%

114%

32%

PAT

96.73

17.30

459%

57.48

PAT%

125%

21%

104%

17%

तिमाही के दौरान हेस्टर अफ्रीका में गेट्स फाउंडेशन के साथ हुए ऋण समझौते में संशोधन किया गया। इसके तहत आउटस्टेन्डिंग लोन USD 12 मिलियन से घटाकर USD 5 मिलियन कर दिया गया। साथ ही, संचित ब्याज को पूरी तरह माफ कर दिया गया तथा संशोधित ऋण को ब्याजमुक्त बना दिया गया। इस बदलाव के कारण कंपनी को रू. 85.35 करोड़ का एक्सेप्शनल अकाउन्टिंग गेन प्राप्त हुआ।

पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में कंपनी की आय में कमी मुख्य रूप से नेपाल और अफ्रीका के कारोबार से कम राजस्व मिलने के कारण रही।

  • नेपाल में संस्थागत ऑर्डर मिलने के समय में बदलाव तथा स्थानीय बाजार की परिस्थितियों का असर कारोबार पर पड़ा।

  • अफ्रीका में कंपनी ने उत्पादों के रजिस्ट्रेशन, बाजार विस्तार और भविष्य के व्यावसायिक अवसरों को मजबूत करने पर अपना ध्यान बनाए रखा।

आगे की रणनीति
कंपनी अपनी दीर्घकालिक रणनीति Building with Intent. Growing with Science.” पर आगे बढ़ते हुए

FY27 में इन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देगी:

  • पोल्ट्री और पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने बायोलॉजिक्स पोर्टफोलियो को और मजबूत करना।

  • घरेलू और निर्यात बाजारों में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना।

  • नए उत्पादों के विकास और नियामकीय मंजूरी के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में लगातार निवेश करना।

  • उत्पादन दक्षता में सुधार करना तथा नई उत्पादन सुविधाओं का अधिक प्रभावी उपयोग करना।

  • पूरे संगठन में ओपरेशनल एक्सिलन्स, कोस्ट डिसिप्लिन्स और बेहतर क्रियान्वयन पर लगातार काम करना।

कंपनी का कहना है कि भले ही कारोबार का कुछ हिस्सा अभी भी सरकारी टीकाकरण कार्यक्रमों के समय और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों से प्रभावित होता है, लेकिन वह वैज्ञानिक ईन्नोवेशन, मजबूत विनिर्माण क्षमता और बेहतर संचालन के दम पर दीर्घकालिक विकास और सभी हितधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजन के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also

ChatGPT services down worldwide, over 1,500 users file complaints

दुनिया भर में ठप हुई चैटजीपीटी की सेवाएं, 1,500 से अधिक यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपनएआई का चैटजीपीटी शनिवार को वैश्विक तकनीकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *