मजबूत परिचालन के दम पर कामकाजी आयमें साल–दर–साल १७१.१% की बढ़ोतरी दर्ज की गई
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर एवं ईपीसी (EPC) क्षेत्र की तेजी से बढ़ती कंपनी जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (BSE: 505504) ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई प्रथम तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने प्रोजेक्ट्स को तेज़ी से पूरा करने और शानदार मुनाफ़े के दम पर बिज़नेस में बेहतरीन बढ़त हासिल की है। स्टैंडअलोन आधार पर, कंपनी की कामकाजी आय जून २०२५ के रु. ८०.४६ करोड़ से साल-दर-साल १७१.૧% बढ़कर जून २०२६ में रु. २१८.१० करोड़ हो गई है । वहीं, कंपनी का कर पश्चात शुद्ध मुनाफ़ा दुगने से अधिक बढ़कर रु. ४.७२ करोड़ से साल-दर-साल १३८.३५% की वृद्धि के साथ रु. ११.२५ करोड़ पहुंच गया है। यह प्रदर्शन कंपनी के विस्तृत होते निष्पादन पैमाने और व्यावसायिक गति को दमदार मुनाफे में बदलने की क्षमता को दर्शाता है, जो भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में इसकी वृद्धि की दिशा को मजबूत करता है।
कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉरमेंस भी इस तेजी को रेखांकित करता है। कंपनी का एबिटा जून जून २०२५ में रु. ८.३५ करोड़ (एबिटा मार्जिन १०.३८%) से तीन गुना से ज्यादा बढ़कर जून २०२६ में रु. २८.०५ करोड़ (एबिटा मार्जिन १२.८६%) हो गया है, जो साल-दर-साल २३५.९३% की बढ़ोतरी दर्शाता है । कर पूर्व मुनाफ़ा (PBT) भी भी रु. ६.३२ करोड़ से साल-दर-साल १४५.७३% की मजबूत बढ़ोतरी के साथ रु. १५.५३ करोड़ दर्ज किया गया, जो तिमाही के दौरान कंपनी के मजबूत कमाई के प्रदर्शन को रेखांकित करता है। जून २०२६ के अंत में डाइल्यूटेड प्रति शेयर आय रु. १.४८ रही।
जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के मेनेजिंग डिरेक्टर श्री अजय हंस ने कहा, “वित्तीय वर्ष 2027 की शुरुआत हमारे विकसित होते बिजनेस प्लेटफॉर्म की सक्षमता और भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में हमारी बढ़ती उपस्थिति को दर्शाती है। हमारा मुख्य फोकस उच्च–वृद्धि वाले क्षेत्रों में अपनी निष्पादन क्षमताओं को मजबूत करने पर है, जिसमें हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और EPC के अनुभव का उपयोग करके बड़ी एवं जटिल परिचालन परियोजनाओं को हासिल करना शामिल है। जैसे–जैसे हम अपना विस्तार कर रहे हैं, हमारा विशेष ध्यान प्रोजेक्ट पाइपलाइन को मजबूत करने, निष्पादन दक्षता में सुधार करने और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन बनाये रखने पर है। परिवहन, ऊर्जा, शहरी विकास और औद्योगिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश सतत गति पकड़ रहा है; हमें पूरा विश्वास है कि जीएचवी इंफ्रा भविष्य की नई तकनीकों एवं अवसरों का लाभ उठाने और लंबे समय के लिए एक मजबूत व टिकाऊ बिजनेस बनाने के लिए सही स्थिति में है।“
इससे अतिरिक्त, रणनीतिक विकास के उपलक्ष में जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में तीन प्रमुख विशेषज्ञों – श्री मनोज अग्रवाल, IAS (सेवानिवृत्त), श्री धनराज तावड़े एवं श्री स्वरूप दासगुप्ता को इंडिपेंडेन्ट डिरेक्टर के रूप में शामिल करके अपने बोर्ड को और अधिक मजबूत किया है। यह नियुक्तियां लोक प्रशासन, इंफ्रा डेवलपमेंट, हाईवे एवं परिवहन, बैंकिंग, फाइनेंस और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में व्यापक अनुभव लाती हैं, जिससे कंपनी की रणनीतिक देखरेख और गवर्नेंस फ्रेमवर्क को मजबूती मिलेगी। यह समर्थ नेतृत्व इंफ्रा क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाने में मददगार साबित होगा।
आगे बढ़ते हुए, जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड अपनी एग्जीक्यूशन क्षमताओं को मजबूत करने, प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट्स में विस्तार करने और भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास चक्र के दम पर उभरते अवसरों का लाभ उठाने पर केंद्रित रहेगी। अपने बढ़ते ऑपरेशनल प्लेटफॉर्म, विविध क्षमताओं और मजबूत नेतृत्व के साथ कंपनी अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण करते हुए टिकाऊ वृद्धि हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के बारे में:
जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और EPC कंपनी है, जो विविध और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जटिल परियोजनाओं को पूरा करने पर केंद्रित है। कंपनी की उपस्थिति इंफ्रास्ट्रक्चर, भवन निर्माण, ऊर्जा, तटीय इंफ्रास्ट्रक्चर (coastal infrastructure), औद्योगिक और डेटा सेंटर सेगमेंट्स में है। इसकी क्षमताओं में राजमार्ग (highways), रेलवे, पुल, हवाई अड्डा इंफ्रास्ट्रक्चर, अक्षय (renewable) एवं पारंपरिक ऊर्जा, समुद्री संपर्क (marine connectivity), औद्योगिक सुविधाएं और डेटा सेंटर शामिल हैं। सुदृढ़ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और स्केलेबल एग्जीक्यूशन मॉडल के साथ जीएचवी इंफ्रा अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए स्थायी मूल्य बनाते हुए सटीकता, गुणवत्ता और दक्षता के साथ परियोजनाओं को पूरा करने पर केंद्रित है। कंपनी भारत के आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान देते हुए एक विश्वसनीय, भविष्य के लिए तैयार एवं मूल्य-संचालित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में उभरने का लक्ष्य रखती है।
Corporate Post News