गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 08:56:18 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एशियन ग्रेनिटो ईन्डिया लिमिटेड का Q1FY27 में मजबूत प्रदर्शन, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28.5% बढ़कर रू. 530.95 करोड़ दर्ज हुआ
Asian Granito India Limited reports strong performance in Q1FY27, consolidated revenue up 28.5% to Rs 530.95 crore

एशियन ग्रेनिटो ईन्डिया लिमिटेड का Q1FY27 में मजबूत प्रदर्शन, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28.5% बढ़कर रू. 530.95 करोड़ दर्ज हुआ

अहमदाबाद. भारत की अग्रणी टाइल्स, मार्बल, क्वार्ट्ज और बाथवेयर उत्पाद निर्माताओं में से एक एशियन ग्रेनिटो ईन्डिया लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।

Q1FY27 – हाईलाईट्स

कंसोलिडेटेड

  • ऑपरेशंस से रेवेन्यू: 530.95 करोड़ रुपये, सालदरसाल 28.5% की वृद्धि

  • EBITDA: 32.88 करोड़ रुपये, सालदरसाल 2.8% की वृद्धि; EBITDA मार्जिन 6.19%

  • प्रोफिट आफ्टर टेक्स: 8.08 करोड़ रुपये, जबकि पिछली तिमाही (Q4FY26) में 32.66 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया था।

स्टैंडअलोन

  • ऑपरेशंस से रेवेन्यू: 277.77 करोड़ रुपये, सालदरसाल 7.0% की वृद्धि

  • EBITDA: 9.04 करोड़ रुपये, सालदरसाल 14.3% की वृद्धि; EBITDA मार्जिन 3.26% तक सुधरा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3.05% था प्रोफिट आफ्टर टेक्स : 2.24 करोड़ रुपये

कंसोलिडेटेड वित्तीय प्रदर्शन
कंसोलिडेटेड आधार पर, Q1FY27 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालदरसाल 28.5% बढ़कर 530.95 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q1FY26) में यह 413.15 करोड़ रुपये था। क्रमिक आधार पर यह Q4FY26 के 538.50 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग स्थिर रहा।

Q1FY27 तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग EBITDA 32.88 करोड़ रुपये रहा, जो सालदरसाल 2.8% अधिक है। EBITDA मार्जिन Q1FY26 के 7.74% की तुलना में 6.19% रहा। यह तिमाही के दौरान बिक्री मिश्रण में ट्रेडेडगुड्स रेवेन्यू की अधिक हिस्सेदारी को दर्शाता है।

Q1FY27 तिमाही के लिए प्रोफिट आफ्टर टेक्स 8.08 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q1FY26 में यह 11.29 करोड़ रुपये था। साथ ही, Q4FY26 में दर्ज 32.66 करोड़ रुपये के घाटे से यह एक मजबूत टर्नअराउंड दर्शाता है।

कंपनी की सहायक कंपनियों ने तिमाही के दौरान अपनी ग्रोथ जारी रखी। सहायक कंपनियों का रेवेन्यू सालदरसाल 64.9% बढ़कर 253.18 करोड़ रुपये हो गया और अब यह कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 47.7% का योगदान दे रहा है, जो एक वर्ष पहले 37.2% था। ईंधन की कीमतों में वृद्धि का कंसोलिडेटेड परिणामों पर असर पड़ा है।

स्टैंडअलोन वित्तीय प्रदर्शन
स्टैंडअलोन आधार पर, Q1FY27 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 277.77 करोड़ रुपये रहा, जो Q1FY26 के 259.64 करोड़ रुपये की तुलना में सालदरसाल 7.0% अधिक है। ऑपरेटिंग EBITDA सालदरसाल 14.3% बढ़कर 9.04 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन पिछले वर्ष की समान तिमाही के 3.05% से सुधरकर 3.26% हो गया।

तिमाही के लिए प्रोफिट आफ्टर टेक्स 2.24 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q1FY26 में यह 5.25 करोड़ रुपये था। यह मुख्य रूप से कम अन्य आय और तिमाही के दौरान गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण रहा। स्टैंडअलोन स्तर पर ऑपरेटिंग प्रदर्शन में निरपेक्ष आधार के साथसाथ मार्जिन के आधार पर भी सुधार हुआ है।

Q1FY27 के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए एशियन ग्रेनिटो ईन्डिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री कमलेश पटेल ने कहा: “Q1FY27 हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार की प्रक्रिया और प्रीमियमाइजेशन पर हमारे निरंतर फोकस की मजबूती को दर्शाता है। सालदरसाल आधार पर प्राईस रियलाईझेशन्स में सुधार हुआ है। हमारी सहायक कंपनियों ने लाभप्रदता को व्यापक रूप से स्थिर रखते हुए अपनी ग्रोथ जारी रखी है। आने वाली तिमाहियों में हम अपने एक्सपोर्ट ऑर्डर बुक को फिर से मजबूत करने और पूरे ग्रुप में ऑपरेशनल एफिशिएंसी को और बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

Particulars (Rs Crore)

Q1 FY27

Q4 FY26

Q1 FY26*

YoY

Revenue from Operations

530.95

538.50

413.15

+28.5%

EBITDA

32.88

(20.88)

31.99

+2.8%

EBITDA Margin (%)

6.19%

(-3.88%)

7.74%

Profit Before Tax

9.81

(42.53)

12.88

23.8%

Profit After Tax

8.08

(32.66)

11.29

28.5%

Standalone

Particulars (Rs Crore)

Q1 FY27

Q4 FY26

Q1 FY26*

YoY

Revenue from Operations

277.77

294.58

259.64

+7.0%

EBITDA

9.04

0.75

7.91

+14.3%

EBITDA Margin (%)

3.26%

0.25%

3.05%

Profit Before Tax

3.36

(20.87)

7.35

54.2%

Profit After Tax

2.24

(14.26)

5.25

57.3%

.

Check Also

BigBlock Constructions

बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन ने FY27 की मजबूत शुरुआत की; Q1FY27 में आय सालाना आधार पर 40.5% बढ़कर रु. 79.14 करोड़ हुई

एएसी वॉल पैनल्स, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और क्षमता विस्तार बिगब्लॉक के एक इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग सॉल्यूशंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *