रविवार, अक्तूबर 18 2026 | 12:32:58 AM
Breaking News
Home / बाजार / आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन व्यवसाय में प्रवेश; सीकर और नवलगढ़ में खोली समर्पित शाखा
Aditya Birla Capital enters gold loan business; opens dedicated branches in Sikar and Nawalgarh

आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन व्यवसाय में प्रवेश; सीकर और नवलगढ़ में खोली समर्पित शाखा

नई दिल्ली. भारत की प्रमुख विविध वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड (‘एबीसीएल’) के एनबीएफसी बिजनेस ने सीकर और नवलगढ़ में समर्पित शाखा खोलकर गोल्ड लोन बिजनेस में अपने प्रवेश की घोषणा की। यह लॉन्च आदित्य बिरला कैपिटल के वित्तीय समाधानों के व्यापक पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है और ग्राहकों को पारदर्शी, सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से संगठित गोल्ड लोन तक पहुँच प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

 

आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर-एनबीएफसी, श्री राकेश सिंह ने कहा, “हमारे गोल्ड लोन बिजनेस की शुरुआत आदित्य बिरला कैपिटल को ग्राहकों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय सेवा कंपनी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माइलस्‍टोन है। हम आदित्य बिरला कैपिटल के भरोसे, बेहतर कामकाज और पारदर्शी तरीकों के साथ ओम्नीचैनल माध्यम से आसान लोन पहुंचाना चाहते हैं। “

Check Also

विक्टोरियाज़ सीक्रेट का जयपुर में पहला स्टोर लॉन्च, पेसिफिक मॉल में मिलेगी ब्रांड की पूरी रेंज

अपैरल ग्रुप पहली बार जयपुर में लेकर आया विक्टोरियाज़ सीक्रेट की पूरी रेंज, फैशन शो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *