नई दिल्ली. भारत की प्रमुख विविध वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड (‘एबीसीएल’) के एनबीएफसी बिजनेस ने सीकर और नवलगढ़ में समर्पित शाखा खोलकर गोल्ड लोन बिजनेस में अपने प्रवेश की घोषणा की। यह लॉन्च आदित्य बिरला कैपिटल के वित्तीय समाधानों के व्यापक पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है और ग्राहकों को पारदर्शी, सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से संगठित गोल्ड लोन तक पहुँच प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर-एनबीएफसी, श्री राकेश सिंह ने कहा, “हमारे गोल्ड लोन बिजनेस की शुरुआत आदित्य बिरला कैपिटल को ग्राहकों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय सेवा कंपनी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। हम आदित्य बिरला कैपिटल के भरोसे, बेहतर कामकाज और पारदर्शी तरीकों के साथ ओम्नीचैनल माध्यम से आसान लोन पहुंचाना चाहते हैं। “
Corporate Post News